एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर SHO हत्याकांड मामले में 4 गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आर्म्स भी बरामद, SP का बड़ा खुलासा

Mohanpur SHO Murder Case: 14 अगस्त की रात नंदकिशोर यादव को चोरों ने गोली मारी थी. इस मामले में सोमवार को एसपी विनय तिवारी ने गिरोह के सदस्यों का भंडाफोड़ किया है.

समस्तीपुर: मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना में शामिल चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. घटना में प्रयुक्त आर्म्स और ट्रक भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार बदमाशों में नालंदा जिले के श्यान बिगहा का विकास कुमार, गराय बिगहा का रईस, भवानी बिगहा का धनंजय यादव और खुशरुपुर का रवि कुमार शामिल है. पुलिस ने सबको घटनास्थल पर ले घटना के दिन के बारे में समझा कि कैसे क्या हुआ था. सोमवार (21 अगस्त) को एसपी विनय तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले में मीडिया को जानकारी दी.

विनय तिवारी ने बताया कि नालंदा जिला के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के 30-32 लोगों का एक गिरोह है जो भैंस की चोरी करता है. गिरोह में भवानी बिगहा, परसापर, श्यान बिगहा सहित चार-पांच गांव के लोग शामिल हैं. पूरे गांव में बड़ी संख्या में भैंस चोर का एक संगठित गिरोह है. यह अपने पास ट्रक, पिकअप, बोलेरो जैसी गाड़ियां रखते हैं.

Samastipur News: समस्तीपुर SHO हत्याकांड मामले में 4 गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आर्म्स भी बरामद, SP का बड़ा खुलासा

कैसे काम करता है ये गिरोह?

एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों का काम है कि वह पहले पता लगाते हैं कि उन्हें ज्यादा संख्या में भैंस कहां मिलेगा. जहां इन्हें घटना को अंजाम देना है वहां के लोगों से संपर्क करते हुए भौगोलिक स्थिति का पता करते हुए मुआयना भी करते हैं. जहां घटना करनी होती है वहां शाम के आठ बजे ही पहुंच जाते हैं और ट्रक को बालू या रेत के टीले के पास खड़ी कर देते हैं. टीम के अन्य लोग बोलेरो या पिकअप से वहां से पहले घूम कर रेकी कर लेते हैं. भैंस को चुराने के बाद उसे बालू के सहारे ट्रक पर चढ़ाकर उसे भेज स्वयं भी पिकअप व अन्य गाड़ियों पर चढ़कर भाग निकलते हैं. गैंग में चार लोग हथियार भी रखते हैं. इनका काम है कि अगर गांव के लोग जग जाएं तो हवाई फायरिंग करते हुए सभी साथियों को सुरक्षित निकालना है.

पहली बार समस्तीपुर में पहुंचे थे चोरी करने

यह गिरोह उजियारपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में 14 अगस्त की रात पहली बार पहुंचा था. इससे पूर्व यह गिरोह बिहार के गया, जहानाबाद, शेखपुरा, मोतिहारी, सीतामढ़ी आदि जिला में भैंस चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है. मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति जो इनका लाइनर है उससे इनलोगों ने समस्तीपुर में संपर्क किया था. ये पहले इनके गैंग में शामिल था और नालंदा में ही रहता है. 9 से 13 अगस्त तक चोरों ने मोहनपुर ओपी, पटोरी और उजियारपुर में भैंस चोरी की घटना को अंजाम दे चुके थे.

घटना के दिन पहुंचे थे 32 सदस्य

एसपी विनय तिवारी ने गिरोह के बारे में यह भी बताया कि 14 अगस्त की रात घटनास्थल पर 32 लोग मौजूद थे. उजियारपुर में गांव के लोगों के जग जाने से इनके द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई थी. भैंस चुराने आने की सूचना पर मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव इनका पीछा कर रहे थे. उन्हें गिरोह के सदस्यों के संख्या बल का सही अंदाजा नहीं लग सका. बावजूद वह दो चोर को अपनी गिरफ्त में ले लिए. पहले चोर के साथियों ने हवाई फायरिंग की. इसके बाद चोर ने उनके सिर में बाईं आंख के ऊपर गोली मार दी. इलाज के दौरान वह शहीद हो गए.

पूछताछ में क्या पता चला?

गिरफ्तार चोरों ने पूछताछ में यह बताया कि करायबाजार में दो व्यक्ति हैं. जो भैंस दुधारू नहीं होती हैं उसे कटने भेज देते हैं और जो दुधारू होती हैं उसे महिमा गांव और ग्वाल बिगहा गांव में बेच देते हैं. पुलिस ने उनको भी चिह्नित करते हुए स्थानीय थाने को इसकी सूचना दे दी है. घटना में शामिल अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल! हाजीपुर में सुबह-सुबह बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget