एक्सप्लोरर

Saharsa News: बिहार के सहरसा में बड़ा हादसा, शौचालय टैंक में घुसे थे मजदूर, 4 की मौत, एक की हालत गंभीर

Saharsa Septic Tank: घटना महिषी थाना क्षेत्र के महिषी प्रखंड की है. सदर अस्पताल में मजदूर समेत चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई. वहीं एक युवक का इलाज चल रहा है.

सहरसा: बिहार के सहरसा में सोमवार (31 जुलाई) की शाम शौचालय टैंक में घुसे पांच लोगों में से चार की मौत हो गई. एक की हालत गंभीर है. सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान करंट लगने से यह हादसा हुआ है. आनन-फानन लोग पांचों घायलों को लेकर पीएचसी पहुंचे. यहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में चार लोगों को देखने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना महिषी थाना क्षेत्र के महिशरो गांव के वार्ड नंबर 10 की है.

बताया जाता है कि कैलाश चौधरी (उम्र 60 साल) के यहां शौचालय टैंक की सेंटरिंग खोलने का काम मजदूर कर रहे थे. मृतकों में मकान मालिक कैलाश चौधरी, मजदूर शंभू साह (उम्र 55 साल), अशरफी साह (उम्र 70 साल), सुशील चौधरी (उम्र 26 साल) शामिल हैं. वहीं एक युवक राज कुमार चौधरी (उम्र 35 साल) जो कैलाश चौधरी का पुत्र है वह गंभीर हालत में जख्मी है. युवक का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कैसे हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ प्रदीप झा, एसडीपीओ संतोष कुमार दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. इस मामले में पूछताछ की. सदर एसडीपीओ संतोष कुमार की मानें तो सेप्टिक टैंक के अंदर काम चल रहा था. इसी दौरान ये हादसा हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे मौत हुई है.

वहीं ग्रामीण अनिल कुमार ने इस मामले में बताया कि कैलाश चौधरी के यहां मजदूर शंभू साह सेंटरिंग का काम कर रहा था. सेप्टिक टैंक में तार-बल्ब लगा हुआ था. इसी दौरान सेंटरिंग टूटने से यह घटना हो गई. टंकी में पानी भी था. करंट लगने के बाद एक मजदूर अशरफी साह ने शोर मचाया. कुछ लोग बचाने गए इसी में कुल पांच लोग झुलस गए. चार लोगों की मौत हो गई है. एक का इलाज चल रहा है. फिलहाल करंट लगने से मौत हुई है या दम घुटने से रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो पाएगी.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश को NDA में आने की सलाह पर अब RJD ने दिया जवाब, क्यों कहा- 2 से 3 दिनों में होगा खुलासा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
LIVE: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत किशोर की बढ़त पर पत्नी जाह्नवी दास की पहली प्रतिक्रिया, 'जनता का दिल...'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की बढ़त पर पत्नी जाह्नवी दास की प्रतिक्रिया, 'जनता का दिल...'
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget