एक्सप्लोरर

Sahara News: पटना हाई कोर्ट के आदेश पर भी नहीं पहुंचे सुब्रत राय, गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी, 3 राज्यों को दिया निर्देश

बीते गुरुवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप कुमार ने अंतरिम आवेदन खारिज करते हुए आज 10:30 बजे सुब्रत राय सहारा को सशरीर कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन आज भी वो नहीं पहुंचे.

Sahara News: पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी सहारा इंडिया (Sahara) के मालिक सुब्रत राय शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. इसके बाद हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया. साथ ही बिहार-यूपी के डीजीपी और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया. निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने के मामले में कोर्ट ने यह आदेश दिया है. मामले पर अगली सुनवाई सोमवार यानि 16 मई को होगी.

शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान फुलवारी शरीफ की सहारा जमाकर्ता शकीला परवीन भी पहुंची थी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिला कोर्ट और अब हाई कोर्ट सब जगह जा चुकी हूं. मेरा पैसा अब चाहिए. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की शादी की उम्र निकल रही है. हम गरीब आदमी हैं, मजदूर कर एक-एक रुपये जोड़कर सहारा में जमा किए थे. मेरा सूद लगाकर पांच लाख रुपये है. अब सहारा वाले जहां से भी हो मेरा पैसा दें. शकीला ने कहा कि सुब्रत राय जहां से भी हो हमारा पैसा लौटा दें. 

ये भी पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी आएंगे बिहार: विधानसभा भवन शताब्दी समापन समारोह में लेंगे हिस्सा, विजय कुमार सिन्हा ने किया आमंत्रित

बता दें कि बीते गुरुवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप कुमार ने अंतरिम आवेदन खारिज करते हुए आज सुबह 10:30 बजे सुब्रत राय को सशरीर कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा था. कोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर वह नहीं आए तो फिर उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा, लेकिन आज भी वो नहीं पहुंचे. अब इस मामले में 16 मई को फिर से सुनवाई होगी.

पहले भी कोर्ट से दिया गया थे ये आदेश

दरअसल, पिछली बार जब पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी तो तब भी सुब्रत राय (Subrata Roy) को निर्देश दिया गया था कि वो 12 मई को फिजिकली कोर्ट में आएं, लेकिन कल गुरुवार को वो नहीं पहुंचे. इसके बाद कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए सुब्रत राय के वकील से सवालिया लहजे में कहा कि कौन हैं ये सुब्रत राय जो कोर्ट नहीं आ सकते हैं? इन्हें कोर्ट आना होगा, ये देखना होगा कि लोग यहां कैसे परेशान हैं?

ये भी पढ़ें- Muzaffarpur Blast: मुजफ्फरपुर की बर्फ फैक्ट्री में बॉयलर फटा, एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर, मोतीपुर की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget