एक्सप्लोरर

Bihar Crime: रोहतास में मर्डर करने के बाद भाग रहे थे बदमाश, ग्रामीणों ने 2 को पकड़कर मार डाला, तीसरे की हालत गंभीर

Rohtas News: घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव के पास की है. गोली मारकर भागते समय बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था. इसके बाद इतना पीटा की दो की मौत हो गई.

रोहतास: बिहार के रोहतास में बुधवार (15 नवंबर) की सुबह हत्या करने के बाद भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. वहीं तीसरे बदमाश की हालत गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है. घटना को अंजाम देने के लिए बाइक से तीन बदमाश पहुंचे थे. बदमाश दिनदहाड़े पूर्व मुखिया प्रत्याशी और सेवानिवृत्त सैनिक विजेंद्र यादव की हत्या करके भाग रहे थे. गोली मारकर भागते समय बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव के पास की है. घायल बदमाश का इलाज बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घटना सुबह दस बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस कुछ कहने से बच रही है. पुलिस अभिरक्षा में घायल बदमाश का इलाज चल रहा है.

एक्स पर जानकारी देकर पुलिस ने की पुष्टि

इधर घटना को लेकर रोहतास पुलिस ने एक्स के जरिए घटना की पुष्टि की है. लिखा- "दिनांक-15.11.2023, सुबह 10 बजे के करीब विजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की सूचना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में मिली है. भीड़ द्वारा मौके वारदात पर कुछ अभियुक्तों को पकड़ने की भी सूचना है. जांच की जा रही है."

घटना की वजह अभी साफ नहीं

इधर हत्या को लेकर अभी स्पष्ट बात सामने नहीं आई है कि विजेंद्र सिंह को बदमाशों ने गोली क्यों मारी है. इस मामले में जख्मी बदमाश से पूछताछ और विजेंद्र सिंह के परिजनों से जानकारी लेने के बाद मामला साफ होगा. घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं. विजेंद्र सिंह अपनी जमीन पर घर बनवा रहे थे. इसी दौरान सुबह बाइक सवार बदमाश पहुंचे और उन्हें गोली मार दी. गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. जांच के बाद घटना का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा.

यह भी पढ़ें- Nawada Bus Loot: नवादा में हथियार के साथ बस में घुसे बदमाश, यात्रियों से गहने, रुपये और मोबाइल लूटे, नहीं पहुंची पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget