एक्सप्लोरर

बिहारः भोजपुर में कांग्रेस नेता की गैस एजेंसी से लूट, अपराधियों ने कई राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग

चार की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम.लूट का विरोध करने पर गैस एजेंसी के एक स्टाफ को पिस्टल की बट से मारकर किया घायल.

आरा: कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया स्थित एक लाइन होटल के सामने गुरुवार दोपहर एक कांग्रेस नेता की गैस एजेंसी के गोदाम के स्टाफ से एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिए. चार की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया है. लूट का विरोध करने पर एक स्टाफ को पिस्टल के बट से वार कर अपराधियों ने उसे जख्मी कर दिया.

लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधियों पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर पथराव किया. इस दौरान अपराधियों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की. हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. चारों अपराधी ब्लू और उजले रंग की अपाची बाइक पर सवार होकर आए थे. घटना के दौरान एक स्टाफ का मोबाइल भी अपराधियों ने लूट लिया. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने राजापुर निवासी मुन्ना पर पिस्टल से वार कर दिया. सिर में चोट लगने से वह जख्मी हो गया. इस दौरान कोईलवर वार्ड नंबर-5 निवासी स्टाफ विमलेश बच गया.

स्थानीय लोगों के पथराव के बाद की थी फायरिंग

जख्मी स्टाफ मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि वह जैसे ही गैस गोदाम पहुंचकर बैठा था तभी हथियारबंद अपराधी वहां पहुंच गए और उसके सिर पर बंदूक तान दी. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उससे 70 हजार और दूसरे स्टाफ विमलेश कुमार से भी 70 हजार रुपये ले लिए. भागने के क्रम में जब कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने पथराव किया तो अपराधियों ने चार-पांच राउंड फायरिंग की.

गैस एजेंसी के मालिक कुल्हड़िया निवासी जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के महासचिव सुनीलकांत आनंद ने बताया कि दो पिकअप से गैस सिलेंडर को बांटने के लिए भेजा गया था. उसी का कलेक्शन आया था जिसमें करीब 70-70 हजार रुपये थे. सभी अपराधी मास्क और हेलमेट पहने हुए थे. इससे उनका पहचान करना मुश्किल है. कहा कि इस संबंध में कोईलवर थाने को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

सुपौलः पहले बहू को करंट लगाया, फिर जलाकर मार डाला, अभी 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

बिहारः आम खाने की शौकीन थी बच्ची, इतना खा लिया कि तबीयत खराब हो गई, अस्पताल पहुंचते ही मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget