एक्सप्लोरर

Road Accident: बेतिया में बारातियों से भरी बस पलटी, 12 से ज्यादा लोग हुए घायल, शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया

Bettiah News: मामला नरकटियागंज का है. सभी घायल बारातियों को नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों ने बताया कि बस में आग लग गई थी.

बेतिया: जिले के नरकटियागंज में शुक्रवार की सुबह बारातियों से भरी एक बस पलट (Road Accident) गई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए. घायलों में से चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. वहीं, मौके से बस ड्राइवर फरार हो गया.

'चालक नशे में था'

दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी बाराती बेतिया से वापस भितिहरवा जा रहे थे. इस दौरान हरदिया माई स्थान के पास बस पलट गई. इस घटना में आग लगने की बात बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार भितिहरवा गांव के शत्रुघ्न राम के घर से बारात बेतिया छावनी के ललन राम के घर गई थी और सुबह लौटने के क्रम में यह घटना हुई है. इस घटना को लेकर बस में सवार लोगों ने बताया कि बस चालक शराब और गांजा पीकर बस चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ है.

स्थानीय लोगों की मदद से बारातियों को निकाला गया

घायल युवक ने बताया कि भितिहरवा से बारात बेतिया के छावनी गया था और सुबह बारात वापस लौटने के दौरान हरदी टेड़ा माई स्थान के पास बस पलट गई जिसमें 13 लोग घायल हो गए और बस में आग लग गई. स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे बारातियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया. इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. सभी भितिहरवा के मरली भरवा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हालांकि बस चालक बस को छोड़ फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: Seventh Phase Recruitment: 7वें चरण की बहाली की मांग पर पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव के खिलाफ फूटा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget