एक्सप्लोरर

Road Accident Arrah: भोजपुर में बोलेरो और ऑटो की भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, चालक समेत कई लोग जख्मी

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कितापुर गांव के समीप की घटना, जख्मी लोगों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती.ऑटो पर सवार सभी लोग आ रहे थे आरा, आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए सड़क जाम कर किया हंगामा.

आराः जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कितापुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह बोलेरो और ऑटो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. सड़क हादसे (Road Accident) में ऑटो चालक समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. सबको इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया. घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. लोगों ने आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे-30 पर बभनियांव गांव के पास तीनों शव को रखकर जाम कर दिया और बोलेरो चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग करने लगे.

सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया. खबर लिखे जाने तक स्थानीय ग्रामीण सड़क पर ही डटे थे. बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी लोग आरा आ रहे थे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: कड़क अंदाज के लिए आज भी जानी जाती हैं IPS शोभा अहोटकर, कहा- अपराधियों के लिए ‘मैं आज भी हंटरवाली’

मृतकों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी स्व. नगीना भगत के पुत्र हीरालाल भगत, रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के घुसियां गांव निवासी ललन भगत और ललन भगत का पांच वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार शामिल है. वहीं जख्मी होने वालों में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के घुसियां गांव निवासी व मृतक ललन भगत की पत्नी पूनम देवी, 11 वर्षीय पुत्री पम्मी कुमारी, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी व ऑटो चालक महेंद्र राम का पुत्र रविंदर राम, पटना जिला के खगौल थाना क्षेत्र के दानापुर लखनी बिगहा गांव निवासी तेतरी देवी, उसकी पुत्री नैना कुमारी और देवर पंकज कुमार शामिल हैं.

ऑटो रिजर्व कर सभी लोग आ रहे थे आरा

जख्मी तेतरी देवी ने बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व अपनी बेटी नैना कुमारी एवं देवर पंकज कुमार के साथ जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव अपने मायके आई थी. वहीं मृतक ललन भगत अपनी पत्नी पूनम देवी, पुत्री पम्मी कुमारी एवं पुत्र पुरुषोत्तम कुमार के साथ बीते माह की 19 तारीख को अपने साले पप्पू कुमार के शादी में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव अपने ससुराल आए थे. आज सुबह जब सभी लोग ऑटो रिजर्व कर आरा आ रहे थे तभी कितापुर गांव के समीप सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई.

यह भी पढ़ें- बिहार: AIMIM पर भड़के BJP सांसद अजय निषाद, कहा- ऐसे लोग तालिबान चले जाएं, जात-पात की राजनीति करते हैं ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget