एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या चिराग पासवान के साथ गठबंधन करेंगे पशुपति पारस? NDA को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Pashupati Kumar Paras News: आरएलजेपी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि 243 सीटों पर उनकी तैयारी चल रही है. यह भी कहा कि जो सम्मान देगा हम उसके साथ रहेंगे.

Bihar News: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति पारस सोमवार (09 दिसंबर) को मोतिहारी पहुंचे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और दलित सेना ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. पशुपति पारस ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के साथ एनडीए ने नाइंसाफी की है, जबकि एनडीए के साथ सच्चे सिपाही के रूप में खड़े थे.

'...जो हमें सम्मान देगा हम उसके साथ रहेंगे'

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी 243 सीटों पर तैयारी चल रही है. अगर गठबंधन सम्मान नहीं देगा तो, जो हमें सम्मान देगा हम उसके साथ रहेंगे. इसके बारे में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा. हालांकि आरएलजेपी अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि चिराग पासवान के साथ कतई गठबंधन नहीं हो सकता.

पारस बोले- जनवरी में करेंगे विशाल जनसभा

पशुपति पारस ने आगे कहा कि 1983 में दलित सेना का गठन रामविलास पासवान ने किया था जिसका उद्देश्य है दलितों पर हुए अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़कर उन्हें न्याय दिलाना. दलित सेना ने 'गांव की ओर चलें' कार्यक्रम चलाया. अगले साल जनवरी 2025 में पटना के गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अन्याय के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुगल साम्राज्य के समय से पासवान जाति को चौकीदार-दफादार का पद आरक्षित था. जिस पद को नीतीश कुमार आरक्षित करते हुए सामान्य वर्ग से बहाली करने जा रहे हैं. पासी समाज के द्वारा तारी बनाना उनके जीवकोपार्जन का रोजगार था. सरकार ने उसे शराबबंदी कानून में ला दिया जिससे पासी समाज भूखे रहने पर विवश हैं. पारस ने शराबबंदी को विफल बताते हुए कहा कि जहां शराब का धंधा ज्यादा होता है वहां पुलिस डिपार्टमेंट भी पोस्टिंग के लिए परेशान रहती है.

यह भी पढ़ें: Aurangabad News: औरंगाबाद में पूर्व पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 लोगों ने किया था मर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरा में हत्यारोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, दाहिने पैर में लगी गोली
आरा में हत्यारोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, दाहिने पैर में लगी गोली
दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget