एक्सप्लोरर

Aurangabad News: औरंगाबाद में पूर्व पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 लोगों ने किया था मर्डर

Bihar Crime News: 30 नवंबर को पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की 2 बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने घेरकर हत्या कर दी थी. दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. अन्य की तलाश जारी है.

Bihar Crime News: बिहार की औरंगाबाद पुलिस को पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. औरंगाबाद के एसपी अंबरीश राहुल ने सोमवार (09 दिसंबर) को प्रेसवार्ता के दौरान इसके बारे में जानकारी दी.

औरंगाबाद एसपी ने बताया कि 30 नवंबर की शाम सात बजे के करीब माली थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि सोनोरा पुल के पास 2 बाइक पर सवार बदमाशों ने अंकोरहा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह नबीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए माली, एनटीपीसी खैरा, बारुण एवं कुटुंबा थाने की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया. एफएसएल की टीम ने रात में ही मृतक संजय कुमार सिंह की गाड़ी से साक्ष्य को जुटाया था. 

बेटे की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

इस मामले में मृतक संजय कुमार सिंह के बेटे आकाश सिंह की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया था. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, ह्यूमन इंटेलिजेंस और अन्य तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि घटना का मास्टरमाइंड राकेश गिरी और संजय गिरी है.

पुरानी रंजिश को लेकर करवाई हत्या

आरोपियों ने बताया कि 25 नवंबर 2024 की शाम गाड़ी हटाने को लेकर मृतक संजय कुमार सिंह के लोगों के साथ संजय गिरी, राकेश गिरी, मंटू यादव, पिंटू गिरी, विक्की गिरि का झगड़ा हुआ था. इस दौरान पिंटू गिरी और सोनू गिरी जख्मी हो गए थे. इस लड़ाई और चुनावी हार का बदला लेने के लिए संजय गिरी ने राकेश गिरी को संजय कुमार सिंह को मारने का काम सौंपा था. 28 नवंबर को हत्या के मास्टरमाइंड राकेश गिरी ने एक मीटिंग रखी. इसमें मंटू यादव, विक्की गिरी, सत्यजीत गिरी उर्फ बाबू सत्या, कर्मेंद्र सिंह एवं तीन अज्ञात लोग शामिल हुए. सबने मिलकर हत्या की साजिश रची.

छह आरोपियों मे दिया हत्याकांड को अंजाम

29 नवंबर को संजय कुमार सिंह की हत्या का प्रयास किया गया, लेकिन लोकेशन नहीं मिलने से काम नहीं हो पाया. 30 नवंबर को संजय गिरी की हत्या का प्लान बनाया गया. इसके बाद सोनोरा पुल के पास दो बाइक पर सवार होकर आए छह लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया.

एसपी ने कहा कि अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माली थाना के खंभा गांव निवासी राधेश्याम गिरी के पुत्र सत्यजीत गिरी उर्फ बाबू सत्या और एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के घुझा गांव के कर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है. इनके पास से दो मोबाइल और एक बाइक मिली है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से शिलांग जा रही थी फ्लाइट, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों की अटकी सांसें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget