एक्सप्लोरर

राजवर्धन आजाद को MLC बनाए जाने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- JDU भैंस तो RJD पानी, कहा- 'न समझोगे तो मिट जाओगे...'

Upendra Kushwaha: राजवर्धन आजाद को राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाया है. राजवर्धन आजाद को एमएलसी बनाए जाने पर आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया है.

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू और आरजेडी पर निशाना साधा है. उन्होंने जेडीयू में कुशवाहा समाज से आने वाले नेताओं को भी इशारों ही इशारों में टारगेट कर बड़ी बात कह दी है. उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार (15 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इसके जरिए कुशवाहा ने जेडीयू को भैंस और आरजेडी को पानी बताया है. 

हमला करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- आप तो हाथ पसारे रह गए

आरएलजेडी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने 'एक्स' पर लिखा, "बिहार विधान परिषद की सदस्यता से मेरे इस्तीफा के कारण रिक्त पद पर नए मनोनयन के बाद जेडीयू के मेरे उन मित्रों का भ्रम टूट ही गया होगा जिनको गलतफहमी हो रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा के कारण उनकी हकमारी हो गई या हो रही थी. अब क्या हुआ? अब तो उपेंद्र कुशवाहा आपके रास्ते में बाधक नहीं था. फिर कहां अटक गए? आप तो हाथ पसारे रह गए...!" 

आगे लिखा, "अरे भाई, अब तो पूरी भैंसिए (जेडीयू) गइल पानी (आरजेडी) में. किनारे बैठ कर पानी छप-छपाते रहिए. आपकी मर्जी. यदि आपकी आंखें अभी भी नहीं खुल रही हैं तो भगवान भला करें." इस कटाक्ष के बाद आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने जाते-जाते एक शायरी भी लिखी है, "न समझोगे तो मिट जाओगे, ऐ मेरे मित्रों. तेरी दास्तां तक न होगी दास्तानों में."

कुशवाहा समाज की हुई अनदेखी?

दरअसल, जेडीयू ने मिथिलांचल में ब्राह्मणों को साधने के लिए राजवर्धन आजाद को राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाया है. ये सीट उपेंद्र कुशवाहा के इसी साल जेडीयू छोड़ने के बाद खाली हुई थी. कुशवाहा समाज के नेता उम्मीद में थे कि एमएलसी की ये एक सीट उनके समाज से आने वाले किसी नेता को मिलेगी. मगर, ऐसा हुआ नहीं. इसी को लेकर आरएलजेडी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर लिखकर जोरदार प्रहार किया. 

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: 'इंजीनियर मुख्यमंत्री ने अपने दल से प्रधानमंत्री की...', PM की जाति को लेकर JDU की टिप्पणी पर बौखलाई BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget