एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'इंजीनियर मुख्यमंत्री ने अपने दल से प्रधानमंत्री की...', PM की जाति को लेकर JDU की टिप्पणी पर बौखलाई BJP

Vijay Kumar Sinha Statement: पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर जेडीयू के बयान पर सियासत गरमा गई है. वहीं, इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने रविवार कहा है कि बिहार की महागठबंधन (Mahagathabandhan) सरकार पूरी तरह विफल हो गई है और विफलता को छुपाने  के लिए जाति के नाम पर अनाप-शनाप बयानबाजी दिला रही है. देश के संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर जाति के नाम पर टिप्पणी कर जेडीयू (JDU) ने अपना वीभत्स चेहरा उजागर कर दिया है. विकास, नई सोच, आधुनिकता और ज्ञान-विज्ञान की बात करने वाले बिहार के इंजीनियर मुख्यमंत्री ने अपने दल से प्रधानमंत्री की जाति पर आक्षेप कराकर यह सिद्ध कर दिया है कि ये जातिवादी सोच और सिद्धांत को ही मानते हैं. इनके दल ने इनके मुखौटा को उजागर कर दिया है.

ललन सिंह पर विजय सिन्हा का प्रहार

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सबका साथ सबका विकास' के सिद्धांत पर चलते हैं. उनके लिए सबसे बड़ी जाति देश का गरीब है जिनके उत्थान के लिए दिन रात परिश्रम करते हैं. 2020 के चुनाव परिणाम में 45 सीट मिलने पर भी प्रधानमंत्री के निर्देश पर बीजेपी ने नीतीश कुमार को अपने कंधों पर बैठाकर राज्य का मुख्यमंत्री बनाया. जेडीयू के द्वारा ललन सिंह और नीरज कुमार से प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कराई जा रही है जो एक ही समाज से आते हैं. नीतीश कुमार इनको मंत्री नहीं बनाए. ललन सिंह और नीरज कुमार से समाज पूछता है. मुख्यमंत्री इनका उपयोग प्रधानमंत्री को अपमानित कराने के लिए कर रहे हैं. ये दोनों जेडीयू का लठैत के रूप में फल फूल रहें हैं. निराशा में ये अनाप शनाप बयान दे रहे हैं. 

'अगले चुनाव में इनका राजनीतिक अंत तय है'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ललन सिंह और नीरज कुमार को यह पता होना चाहिए कि आपका समाज हृदय से प्रधानमंत्री का सम्मान करता है. आपका समाज आपके आचरण के कारण आपको बहिष्कार कर देगा. हर समाज में अधिकतर लोग माननीय प्रधानमंत्री के प्रशंसक हैं. इसलिए दूसरे के इशारे पर अपनी विश्वसनीयता खत्म न करें. समाज में जाति के नाम पर लोगों को विभाजित कर राज करने का इनका खेल से अगड़ा, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय परिचित हो चुका है. इनके बहकावे में अब लोग नहीं आएंगे. सुशासन के नाम पर अब कुशासन का बोलबाला है. जंगलराज वालों के साथ गठजोड़ कर अब राज्य को बदहाली में धकेल दिए हैं. राज्य की जनता देख रही है. अगले चुनाव में इनका राजनीतिक अंत तय है. बता दें कि शनिवार को जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि गुजरात में मोदी कोई जाति नहीं है बल्कि उपनाम है.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: सीएम नीतीश की स्थिति को लेकर प्रशांत किशोर बोले- 'अगर ध्यान से देखिएगा तो पता चलेगा कि उन पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget