एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: NDA की बैठक में शामिल होने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने हटाया सस्पेंस, जानें क्या कहा

Upendra Kushwaha News: एनडीए में शामिल होने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की बिहार की राजनीति में खूब चर्चा हो रही थी. वहीं, इस मुद्दे पर उन्होंने सोमवार को बयान दिया.

पटना: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर बिहार में सरगर्मी तेज हो गई है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता मुहिम की अगुवाई कर रहे हैं तो बीजेपी बिहार में अपना पैर मजबूत करने में लगी हुई है. 18 जुलाई को लेकर एनडीए की बैठक होने वाली है. इसमें एलजेपी रामविलास चिराग पासवान (Chirag Paswan) को निमंत्रण भेज गया है. वहीं, अब इस बैठक में आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) भी शामिल होंगे. उन्होंने इसकी सूचना ट्वीट कर दी. एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान के मिलने से बिहार में महागठबंधन की मुश्किलें जुरूर बढ़ने वाली हैं.

एनडीए की बैठक में शामिल होंगे कुशवाहा 

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा है कि 'कुछ लोग अनावश्यक भ्रम न फैलाएं. कल एनडीए की बैठक में मैं शामिल रहूंगा.' वहीं, सोमवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान 2024 में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है. बेंगलुरु में विपक्ष की होने वाली बैठक पर अपना नजरिया जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारी के हिसाब से सभी दल सोच रहे हैं, किलेबंदी की कोशिश है. विपक्ष के लोग कर रहे हैं, लेकिन दिखावे के लिए भले ही लोग कोशिश में हैं. आपस में जिस तरीके से मीटिंग करते हैं और मीटिंग के बाद बाहर जाकर एक दूसरे के खिलाफ बोलते हैं. इससे सीधा है कि विपक्ष के सभी लोगों के मन में सिर्फ कुर्सी दिख रही है. मोदी हटाओ के अलावा उनके पास कोई एजेंडा नहीं है.

विपक्ष के पास एजेंडा नहीं है- उपेंद्र कुशवाहा

आरएलजेडी प्रमुख ने कहा कि नरेंद्र मोदी का विकल्प 2024 तक नहीं है. नरेंद्र मोदी के मुकाबले में जो भी लोग हैं, एक पहलवान के खिलाफ दूसरा कोई पहलवान थोड़ा सा भी मुकाबले में दिखे तो कोई उम्मीद भी कर सकता है कि लड़ाई हो सकती है, लेकिन इतना ज्यादा अंतर है कि कहीं कोई लड़ाई की स्थिति बनने ही वाली नहीं है. ऐसी परिस्थिति में मोदी के समक्ष कोई चैलेंज नहीं है. यह बात मैं बार-बार बोल रहा हूं. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इनके पास एजेंडा ही नहीं है. 

नीतीश पर साधा निशाना

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पहले तो एजेंडे की बात है. नरेंद्र मोदी का जो एजेंडा है उसकी कोई आलोचना करें या प्रशंसा करें यह विषय है, लेकिन इनके पास तो कोई एजेंडा ही नहीं है. जनता के सामने जब तक वैकल्पिक ठोस एजेंडा को लेकर कोई भी बात न करें तो उस पर जनता का ध्यान ही नहीं जाएगा. वहीं, विपक्षी बैठक पर उन्होंने कहा कि विपक्ष की पहली ही बैठक में लालू प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया था. कहा जाता था कि नीतीश कुमार की पैरवी लालू प्रसाद करेंगे, लेकिन लालू यादव ने कहा कि हम लोग बाराती हैं. दूल्हा तो राहुल गांधी हैं. लालू प्रसाद ही जब ऐसा कह रहे हैं. इसके बाद चीजें स्पष्ट करने के लिए बचती कहां है? 

ये भी पढ़ें: Anant Singh: 'यही दिन देखने के लिए RJD....',मोकामा MLA नीलम देवी के नाम से पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget