एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha: 'लालू के चक्रव्यूह में फंस गए हैं CM नीतीश', उपेंद्र कुशवाहा ने बताया JDU का ही सब्स्टीट्यूट है RLJD

Upendra Kushwaha Statement: आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा लगातार सीएम नीतीश कुमार पर इन दिनों हमलावर हैं. वहीं, गया में सोमवार को उन्होंने जेडीयू को लेकर बड़ा बयान दिया.

गया: जिले में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सोमवार को जमकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 2020 में 15 साल बनाम 15 साल कहा था और यही कहकर लोगों का वोट लिया था, लेकिन हम सपना में भी नहीं सोचें थे कि आरजेडी (RJD) को पूरा बिहार सौंप देंगे. अब जेडीयू अंदर से पूरा खोखला हो चुकी है सिर्फ डब्बा बचा है. कार्यकर्ताओं को बताया कि जेडीयू (JDU) का सब्स्टीट्यूट राष्ट्रीय लोक जनता दल है. अब तो नीतीश कुमार आरजेडी के पूरे चक्रव्यूह में पूरी तरह से फंस गए हैं. लालू यादव ने नीतीश कुमार को ताकत देने के लिए साथ नहीं आए हैं बल्कि अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए साथ दिया है.

पार्टी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बयान

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का एक नया स्वरूप राष्ट्रीय लोक जनता दल है, जिसमें आरएलएसपी के सभी कार्यकर्ता हैं और आरएलजेडी में नए कार्यकर्ता भी जुड़े हैं. इसे आरएलएपी का नया संस्करण समझिए. इसमें कोई संदेह रखने की जरूरत नहीं है. 2020 के विधानसभा चुनाव में तीसरा गठबंधन बनाकर चुनाव लड़े थे, लेकिन एक भी सीट नहीं मिली. आरएलएसपी को अगर को चार से पांच सीट मिल गई होती तो पूरे बिहार की राजनीति मेरे हाथों में होती. उस वक्त लोगों ने कंजूसी कर दी थी तो वहां से जेडीयू जीत गई. 

उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू पर साधा निशाना

आरएलजेडी प्रमुख ने कहा कि 2020 चुनाव में जहां जहां जेडीयू का उम्मीदवार था वहां वहां आरएलएसपी के उम्मीदवार को जो भी वोट मिला. जीतने लायक नहीं था, लेकिन वहां-वहां जेडीयू हारी. जेडीयू की औकात दिखाया था. सीधे 110 सीट से 43 सीट पर जेडीयू आ गई, लेकिन मेरा कोई उम्मीदवार नहीं जीता, यह भी सच है. बिहार की राजनीति में कुछ साल पहले से ही आरजेडी भूल गया था कि अब उसकी भी सरकार बनेगी. आरजेडी के मन में लड्डू फूटने लगे हैं और सिर पर लालटेन लेकर चलने लगा है.

'पूरी जवानी नीतीश कुमार को सीएम बनाने में खत्म कर दिया'

वहीं, आरएलएसपी का जेडीयू में विलय को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि जेडीयू आपकी बनाई हुई पार्टी है. 1994 से लेकर 2005 तक मैंने मेहनत किया था. पूरे समता पार्टी से लेकर जेडीयू तक पूरी जवानी नीतीश कुमार को सीएम बनाने में खत्म कर दिया. बता दें कि गया संग्रहालय में सोमवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चुनाव को लेकर एक्शन में नीतीश, JDU की बैठक में 'CM मंत्र' से BJP की हार का ख़ाका तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget