एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: बांका में तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, संवाद यात्रा में दिए 'मिशन 25' के मंत्र

Tejashwi Yadav Samvad Yatra: तेजस्‍वी यादव बांका में कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंचे. उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार और कुशासन खत्म करने के लिए पूरा सहयोग देने को कहा.

Tejashwi Yadav: कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को बांका पहुंचे. आरजेडी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं, इस दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश थक चुके हैं, उनका समय खत्म हो चुका है. अब उनसे बिहार चलने वाला नहीं है. 

कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने कई घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और उनसे फीडबैक लिया. इस अवसर पर काफी संख्या में आरजेडी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं, तेजस्वी यादव ने जोर देते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन को खत्म करना है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता के साथ जुटना होगा. बता दें कि बांका सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की. 

एनडीए सरकार पर निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब हम लोगों को नया बिहार बनाना है. बिहार की मौजूदा सरकार राज्य के विकास के लिए कोई काम नहीं कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है. बिजली का स्मार्ट मीटर 'स्मार्ट चीटर' बन गया है. इससे आम जनता को परेशानी हो रही है. बिहार में अफसरशाही चरम पर है. जनता जानती है कि यहां पर अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग कैसे किए जाते हैं. डबल इंजन की सरकार में बिहार को क्या मिला? केंद्र में बिहार के वोटरों के दम पर सरकार बनी है. लेकिन, इसके बदले में बिहार को क्या मिला? चुनाव से पहले कहते हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे, चुनाव के बाद अपनी बात से मुकर जाते हैं.

बिहार चुनाव पर है तेजस्वी यादव की नजर

आरजेडी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हैं. चूंकि, साल 2025 में विधानसभा चुनाव हैं. हम लोग बिहार के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. पहली बार ऐसा कार्यक्रम हो रहा है, जहां हम पंचायतों के अध्यक्षों से सीधे तौर पर बात करेंगे. इस दौरान, उनसे चर्चा की जाएगी कि कैसे संगठन को मजबूती प्रदान की जाए. 

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar News: हरियाणा में BJP सरकार के शपथ समारोह में CM नीतीश नहीं होंगे शामिल, सियासी चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget