एक्सप्लोरर

VIDEO: पटना के मरीन ड्राइव पर तेजस्वी यादव ने किया डांस, बच्चों से कहा- 'हम मोदी जी को नचाते हैं…'

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल से एक-एक कर डांस के चार वीडियो शेयर किए हैं. वीडियो में तेजस्वी यादव के साथ उनके भांजे भी दिख रहे हैं.

राजधानी पटना में बीते सोमवार (01 सितंबर, 2025) को 'वोटर अधिकार यात्रा' का समापन हो गया. इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने मंगलवार (02 सितंबर, 2025) की सुबह एक्स हैंडल से शेयर किया है, जिसमें वे कुछ लड़कों के साथ डांस कर रहे हैं. 

तेजस्वी ने पहले स्टेप सीखा... फिर करने लगे डांस

वीडियो पटना के मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) का है जो रात के समय का है. कुछ लड़के तेजस्वी यादव को डांस का स्टेप सिखाते हैं. इसके बाद गाना बजते ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ नाचने लगते हैं. सबसे बड़ी बात है कि इस वीडियो में तेजस्वी यादव के साथ उनके भांजे भी दिख रहे हैं. 

दिल तो बच्चा है जी, मस्ती टाइम @पटना मरीन ड्राइव

रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल से एक-एक कर चार वीडियो शेयर किए हैं. एक वीडियो को पोस्ट करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा है, "दिल तो बच्चा ही है जी... मस्ती टाइम @पटना मरीन ड्राइव". वीडियो को शेयर करने के साथ रोहिणी आचार्य ने ऋतिक रोशन को टैग भी किया है. 

वहीं एक दूसरे पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान, भांजा है अपने मामा जी की जान". रोहिणी आचार्य की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में तेजस्वी यादव बच्चों से बात भी करते नजर आए. उस वीडियो में तेजस्वी यादव ने बच्चों से कहा, "हम मोदी जी को नचाते हैं." एक वीडियो में 'लालू बिना चालू ई बिहार ना होई' पर भी तेजस्वी यादव डांस करते नजर आ रहे हैं.

मरीन ड्राइव पर अक्सर लोग बनाते हैं वीडियो

बता दें कि पटना का मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) जब से बना है यह लोगों के लिए घूमने का एक स्पॉट हो गया है. अक्सर लोग घूमने के लिए शाम में यहां पहुंच जाते हैं. युवक-युवतियों की बात करें तो रील्स बनाना तो तय है. कई लोग परिवार के साथ भी जाते हैं और गंगा के किनारे के नजारे का आनंद लेते हैं.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget