एक्सप्लोरर

तेज प्रताप-अनुष्का विवाद: परिवार में कौन किस बात के पक्ष में? एक व्यक्ति ने दिया साथ… वो भी बाहरी

Tej Pratap Yadav: मालदीव से लौटने के बाद तेज प्रताप कहां हैं इसकी कोई पुष्टि तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि वह पटना में ही हैं. फिलहाल वह मीडिया के सामने आना नहीं चाहते.

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप और अनुष्का यादव के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के बाद लालू ने परिवार-पार्टी से बेटे को बाहर कर दिया. ऐसे में सवाल है कि क्या तेज प्रताप यादव अब अकेले हो गए हैं? परिवार के सदस्यों की ओर से दिए गए बयानों को देखें तो सभी लालू के फैसले के साथ दिख रहे हैं. हालांकि एक व्यक्ति ऐसा भी है जिसने इस मुश्किल वक्त में तेज प्रताप का साथ दिया है.

परिवार के बयानों से समझिए कौन क्या कह रहा

लालू यादव- सबसे पहले लालू यादव ने ही एक्स पर पोस्ट किया था. उन्होंने तेज प्रताप के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है."

मीसा भारती- इस पूरे मामले में तेज प्रताप की बहन मीसा भारती ने कहा है कि हमारे परिवार के मुखिया और हमारे पिता ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है, अब हमें कुछ और नहीं बोलना.

रोहिणी आचार्य- रोहिणी आचार्य ने लालू के ट्वीट के बाद एक्स पर पोस्ट कर कहा था, "हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं, परिवार हमारा मंदिर व गौरव और पापा के अथक प्रयासों-संघर्षों से खड़ी की गई पार्टी व सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा, इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं."

तेजस्वी यादव- तेज प्रताप को लेकर तेजस्वी ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी भावना स्पष्ट कर दी है. हमें यह सब चीज ना तो अच्छी लगती है और ना ही हम इसको बर्दाश्त करते हैं. जहां तक बड़े भाई की बात है, वह एडल्ट हैं, उनको अधिकार है वह क्या निर्णय लेते हैं.

राबड़ी देवी- हालांकि मां राबड़ी देवी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. ना तो वे मीडिया के सामने आई हैं ना ही उनके एक्स हैंडल से इस पूरे विवाद पर कोई टिप्पणी की गई है.

सांसद पप्पू यादव तेज प्रताप के फैसले के साथ

परिवार के सदस्यों के बयानों से यह साफ झलक रहा है कि कोई तेज प्रताप के पक्ष में नहीं है. भले इसको लेकर सियासत भी हो रही है लेकिन सांसद पप्पू यादव तेज प्रताप के समर्थन में हैं. यह पूरा विवाद सामने आने के बाद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ बयान दिया कि तेज प्रताप ने कोई बलात्कार नहीं किया है. बीजेपी में ऐसे-ऐसे नेता हैं जिनके ऊपर बलात्कार और ऐसे ही जघन्य आरोप हैं, क्या किसी को निकाला गया क्या?

फिलहाल इस पूरे विवाद के बाद और पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि वह मालदीव से लौटने के बाद कहां हैं इसकी कोई पुष्टि तो नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि वह पटना में ही हैं. फिलहाल वह मीडिया के सामने आना नहीं चाहते. विवादों को और तूल नहीं देना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- टेंशन के बीच लालू परिवार में खुशी, दूसरी बार पिता बने तेजस्वी यादव, शेयर की बेटे की तस्वीर

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget