एक्सप्लोरर

मंत्री जमा खान के बयान पर RJD का बड़ा आरोप- JDU का हो गया है 'भगवाकरण', RSS की बोल रही है भाषा

मंत्री जमा खान ने कहा कि कोई अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन करता है, तो यह गलत नहीं है. लेकिन पैसों का लालच देकर कोई जबरन धर्म परिवर्तन कराता है, तो यह गलत है.

हाजीपुर: धर्म परिवर्तन को लेकर नीतीश कुमार के मंत्री जमा खान की ओर से दिए गए ने सूबे के सियासी पारा चढ़ा दिया है. जिस प्रकार से जमा खान ने धर्म परिवर्तन के संबंध में अपनी राय रखी और खुद को राजपूत बताया उसने जेडीयू की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आरजेडी ने जमा खान के बयान को लेकर जेडीयू पर निशाना साधा है. बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी ने जेडीयू पर आरएसएस की बोली बोलने का आरोप लगाया है. 

आरजेडी के प्रदेश महासचिव साजिद जमाल ने कहा, "जो जमा खान का बयान आया है, आज से दो-तीन दिनों पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का भी वैसा ही बयान सामने आया था. जो बयान उन्होंने दिया था, वही बात जमा खान कह रहे. ये उन्ही के कथन हैं. इसलिए बीजेपी और जेडीयू में कोई फर्क नहीं रहा है. जेडीयू के भी भगवाकरण हो गया है. जो आरएसएस कहता है, वही बात ये लोग कहते हैं."

धर्म परिवर्तन करना गलत नहीं 

दरअसल, बीते दिनों बिहार के हाजीपुर पहुंचे मंत्री जमा खान से जब धर्म परिवर्तन के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कोई अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन करता है, तो यह गलत नहीं है. लेकिन पैसों का लालच देकर कोई जबरन धर्म परिवर्तन कराता है, तो यह गलत है. इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो उनके खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने इस बार जेडीयू को वोट नहीं दिया. लेकिन तब भी मुख्यमंत्री मुसलमानों का ख्याल रखते हैं.

खुद को बताया राजपूत

वहीं, खुद को राजपूत बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुद भी राजपूत था. हमारे पूर्वज जयराम सिंह और भगवान सिंह वैश्वबाड़ा से आए. यहां लड़ाई छिड़ी और वे हार गए. इसके बाद भगवान सिंह ने इस्लाम कबूल कर लिया और वे मुसलमान हो गए. लेकिन हमारे जो अन्य रिश्तेदार हैं, जो सरैंया गांव के है, वो जयराम सिंह के खानदान के हैं और राजपूत हैं. उनसे आज भी हमारा नाता है. इसलिए कोई किसी से जबरदस्ती धर्म परिवर्तन नहीं करवा सकता. अगर कहीं ऐसा होता है, तो उसके लिए पुलिस और कानून है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: बड़ी मां का 'आशीर्वाद' लेने पहुंचे चिराग पासवान, पैतृक गांव पहुंच कर हुए भावुक, रोक नहीं पाए आंसू

Bihar Politics: ओसामा से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, जगदानंद के संबंध में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
JDU नेता अभिषेक झा लेंगे बड़ा सियासी फैसला? CM सम्राट से भी हुई बात
JDU नेता अभिषेक झा लेंगे बड़ा सियासी फैसला? CM सम्राट से भी हुई बात
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
दिवाली पर पटाखों से आग का खतरा, बिहार में 4000 नोटिस जारी, छापेमारी तेज
दिवाली पर पटाखों से आग का खतरा, बिहार में 4000 नोटिस जारी, छापेमारी तेज

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
How To Clean Sofa: बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
Embed widget