एक्सप्लोरर

RJD Ruckus: तेज प्रताप के 'बगावती' सुर पर तेजस्वी ने साधी चुप्पी, सवाल पूछने पर कहा- जानकारी नहीं है

नीरज कुमार ने तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा, " अगर आप नैतिक राजनीति करते हैं तो इस बात की सार्वजनिक घोषणा करिए की जो आरजेडी और तेजस्वी यादव के समर्थन में हैं, वो लालटेन लगाएंगे."

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap adav) के बीच इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. दोनों के बीच आरजेडी (RJD) की कमान को लेकर खींचतान जारी है. एक तरफ जहां तेजस्वी सधे हुए कदमों से आगे बढ़ रहे हैं. वहीं, तेज प्रताप बगावत पर उतर आए हैं. वे आएदिन ऐसे बयान देते हैं, ऐसी हरकत करते हैं, जिसपर विवाद शुरू हो जाता है. इसी क्रम में उन्होंने कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपनी पार्टी आरजेडी का साथ नहीं देकर कांग्रेस (Congress) का साथ देने का एलान किया है. उन्होंने कहा है कि वे उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अतिरिक्त कुमार (Atirikt Kumar) का समर्थन करेंगे. 

तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध ली

उनके इस एलान के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. इधर, इस संबंध में जब चुनाव प्रचार करने निकल रहे तेजस्वी यादव से पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली. केवल इतना कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है. जब जानकारी ही नहीं तो वे इस मुद्दे पर क्या बोलेंगे. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के सवाल को घुमाते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. उन्होंने ने कहा कि नीतीश कुमार किस मुंह से तारापुर की जनता से वोट मांगेंगे. वो क्या बोलेंगे कि दिवंगत नेता मेवालाल चौधरी (Mewalal Chaudhary) का निधन खराब स्वास्थ्य व्यावस्था की वजह से हो गया. 

जेडीयू ने पलटवार किया

इधर,  तेजस्वी यादव के इस बयान पर जेडीयू (JDU) ने पलटवार किया है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा, " तेजस्वी यादव को पहले जहां अपने परिवार की चिंता होती थी कि भ्रष्टाचार के मामले में सजायाफ्ता उनके पिता को जेल में विशेष दर्जा मिल जाए, अब उनके जुबान पर विशेष राज्य का दर्जा आने लगा है. बिहार की जनता ने तो विजयदशमी मना लिया. लेकिन 24 नवंबर, 2005 को जब एक पारिवारिक कुनबे के आतंक राज से बिहार कराह रहा था. भ्रष्टाचार, अनाचार, विनाशलीला जो बिहार का था, उस दिन विजय का पताका बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में फहराया."

नीरज कुमार ने कहा, " अब जब आप (तेजस्वी यादव) तारापुर विधानसभा की ओर चले हैं, तो जाइये और अवलोकन कीजिए, जहां चरवाहा विद्यालय चल रहा था, वहां नवोदय विद्यालय और पोलटेक्निक, एएनएम जैसे संस्थान चल रहे हैं. सड़को का जाल बिछा हुआ है. जब उस क्षेत्र में आप घुमेंगें तो कहीं भी आपको लालटेन नहीं मिलेगा. हर घर में आपको बिजली मिलेगी."

तेजस्वी यादव को दी चुनौती

नीरज कुमार ने चुनौती देते हुए कहा, " अगर आप नैतिक राजनीति करते हैं तो इस बात की सार्वजनिक घोषणा करिए की जो आरजेडी और तेजस्वी यादव के समर्थन में हैं, वो लालटेन लगाएंगे. इस प्रचंड गर्मी में अपने घरों में बिजली नहीं जलाएंगे और खुद भी उसका उपयोग नहीं करेंगे. तब बाकी लोगों को भी बात समझ आएगी कि नीतीश कुमार के उपलब्धियों का जो नकारात्मक राजनीतिकरण करते हैं, वो कितना गलत है. उन्होंने हर घर में बिजली देकर उसे रौशन कर दिया है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोरोना वैक्सीन की सेकंड डोज नहीं ली है तो ना करें चिंता, राज्य में इस तीन दिन चलेगा डोर टू डोर वैक्सीनेशन ड्राइव

Bihar News: सड़क हादसे की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget