एक्सप्लोरर

RJD Poster: बिहार में 70,000 करोड़ का 'महाघोटाला'? RJD का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप, CAG रिपोर्ट पर हंगामा

CAG Report: कैग रिपोर्ट सामने आने के बाद आरजेडी ने सराकर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पटना में पोस्टर लगा दिया है. लिखा है कि सृजन घोटाले के बाद अब महा घोटाला 70000 करोड़ रुपये का हुआ है. 

राजधानी पटना में आरजेडी ने रविवार को एक बार फिर पोस्टर लगाकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. यह पोस्टर भ्रष्टाचार को लेकर है. दरअसल बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के दौरान सीएजी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया कि 70000 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिल रहा है,
जिसके बाद सवाल उठने लगा कि क्या बिहार में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है. 

आरजेडी ने सराकर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

कैग रिपोर्ट सामने आने के बाद आरजेडी ने सराकर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पटना में पोस्टर लगा दिया है. इस पोस्टर में सृजन घोटाले का भी जिक्र किया गया है. पोस्टर में लिखा गया है कि सृजन घोटाले के बाद अब महा घोटाला 70000 करोड़ रुपये का हुआ है. इस पोस्टर को राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया गया है, जिसमें कहा गया है कि 70000 रुपये का हिसाब नहीं मिलना महा घोटाला है, इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए. 
 
इस पोस्टर में लिखा गया है कि बिहार की जो कुल जीडीपी है, उसके 8.5% हिस्से का ये महाघोटाला है.  जिन विभागों से जुड़ी यह पूरी रकम है उसका भी जिक्र इस पोस्टर में किया गया है. पंचायती राज विभाग में 28 हजार 154 करोड़ तो शिक्षा विभाग में 12 हजार 623 करोड़ है.  वहीं पोस्टर में नगर विकास विभाग के 11 हज़ार 65 करोड़ तो ग्रामीण विकास विभाग के 7800 करोड़ कहां गए यह सवाल पूछे जा रहे हैं. कृषि विभाग के 2,107 करोड़ कहां है, यह पोस्ट में पूछा गया है. 
 
आरजेडी ने पोस्टर के माध्यम से बिहार सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि पूरी सरकार कर्ज पर चल रही है. पोस्टर में लिखा गया है कि बिहार पर 12 से 34% कर्ज बढ़ा है. नीतीश सरकार कर्ज में तो है ही साथ ही साथ भ्रष्टाचार में भी लिप्त है. कैग की रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब राजद ने नीतीश सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरना शुरू कर दिया है. 

आरजेडी के पोस्टर पर जेडीयू का पलटवार

आरजेडी के इस पोस्टर पर जेडीयू ने पलटवार किया है. जेडीयू नेता प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि सृजन घोटाले की बात यह लोग कर रहे हैं. सृजन घोटाला जब हुआ उस समय मुख्यमंत्री रावड़ी देवी थी. मेरे पास इससे जुड़े कागजात भी हैं. भ्रष्टाचार मामले में सजायाफ्ता लालू यादव को पहले ही तेजस्वी यादव ने राजनीतिक तौर पर नजरबंद कर दिया है. अब सृजन घोटाला का जिक्र कर क्या वी अपनी मां को भी नजरबंद करना चाहते हैं.  
 
नीरज कुमार का कहना है कि नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार हो ही नहीं सकता. जिस कैग रिपोर्ट की बात आरजेडी के लोग कर रहे हैं. उस कमिटी के अध्यक्ष तो नेता प्रतिपक्ष होते हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव पर ही सवाल आरजेडी खड़े कर रहा है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget