एक्सप्लोरर

दरभंगा मेयर बयान पर गरमाई सियासत, RJD ने कहा- 'बिहार UP का संभल नहीं', क्या कह रहे NDA के नेता?

Bihar Politics: बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि दरभंगा मेयर का फरमान बर्दाश्त के काबिल नहीं है. जुमा हो या होली सब मनाया जाएगा. उनका बयान धार्मिक भावनाओं में उन्माद फैलाने वाला है.

Bihar News: दरभंगा मेयर अंजुम आरा (Anjum Ara) के बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बुधवार (12 मार्च, 2025) को कहा कि दरभंगा मेयर का जो बयान आया है इसका हिंदुस्तान में कोई स्थान नहीं है. ये देश अपने नियम, कानून और संविधान से चलेगा. यहां पर सभी धर्मों को अपने-अपने पर्व त्यौहार मनाने की आजादी है. ये बिहार की धरती है उत्तर प्रदेश का संभल नहीं है. यहां गंगा-यमुना तहजीब किसी भी कीमत पर कायम रहेगी.

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि यहां लोग होली भी मनाएंगे और रमजान के जुमे की नमाज भी अदा करेंगे. दोनों धर्मों के लोग एक-दूसरे का सहयोग और सम्मान करेंगे. इस देश की यही तो खूबसूरती है. चुनावी साल में बीजेपी सांप्रदायिकता का जहर फैलाना चाहती है. ये किसी कीमत पर संभव नहीं है.

'फरमान बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं'

उधर बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि दरभंगा मेयर का फरमान बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है. जुमा हो या होली सब मनाया जाएगा. किसी के कारण किसी को रोकने की परंपरा नहीं शुरू की जा सकती. ये गलत है. उनका बयान धार्मिक भावनाओं में उन्माद फैलाने वाला है. इस तरह की बयानबाजी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. ये बर्दाश्त के बाहर की बात है.

'बिना मतलब का मुद्दा बना रहे हैं'

जेडीयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि इस बार होली और जुमा एक ही दिन है. इसको लेकर कुछ लोग विवादास्पद बयान दे रहे हैं. बिना मतलब का मुद्दा बना रहे हैं. लोग यह भूल जाते हैं यह गांधी का देश है जहां हमें अहिंसा का पाठ पढ़ाया जाता है. भारत ने पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया है.

आगे उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हिंदू पक्ष हो या मुस्लिम पक्ष दोनों के त्यौहार एक साथ पड़े हैं, लेकिन बिहार में दोनों पक्षों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना त्यौहार मनाया है. यह सारी जवाबदेही प्रशासन की होती है कि कोई भी असामाजिक तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे. आग्रह करते हैं विशेषकर जनप्रतिनिधियों से कि विवादास्पद बयान देने से बचें और एक सकारात्मक संदेश बिहार में जाए कि हम सर्वधर्म संभाव वाले लोग हैं. मिलजुलकर हर पर्व और हर त्यौहार मनाते हैं. होली रंगों का त्यौहार है हम रंग गुलाल लगाते हैं. हर-दूसरे को बधाइयां देते हैं.

बता दें कि दरभंगा मेयर अंजुम आरा ने कहा है कि रमजान चल रहा है और होली वाले दिन जुमा भी है. ऐसे में होली के दिन दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक होली को रोका जाए.

यह भी पढ़ें: बेतिया राज की जमीन पर उद्योग लगेगा, मेडिकल हब खोलने की तैयारी, केके पाठक ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget