एक्सप्लोरर

बेतिया राज की जमीन पर उद्योग लगेगा, मेडिकल हब खोलने की तैयारी, केके पाठक ने क्या कहा?

Bettiah News: केके पाठक ने कहा कि बेतिया राज की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा. जहां पहले से अवैध कब्जा किया गया है उसे खाली कराया जाएगा.

Bihar News: बेतिया राज की जमीन पर सरकार उद्योग लगाने के साथ-साथ और मेडिकल हब खोलने की तैयारी में है. बेतिया राज की करीब 21 हजार करोड़ की संपत्ति अब बिहार सरकार के राजस्व पर्षद के हवाले है. इसके अलावा जिस जमीन पर अतिक्रमण है उसे मुक्त कराने के लिए चर्चित आईएएस और राजस्व पर्षद के अध्यक्ष केके पाठक (KK Pathak) ने मुहिम शुरू कर दी है. केके पाठक की ओर से लगातार लिए जा रहे एक्शन से हड़कंप मचा है.

मंगलवार (11 मार्च, 2025) को केके पाठक बेतिया पहुंचे. बेतिया राज की अतिक्रमित भूमि राजदेवड़ी और राजा के महल का उन्होंने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए. सरकार की योजना है कि हजारी पशु मेला ग्राउंड को आधुनिक टाउनशिप में बदला जाए. इस टाउनशिप में स्कूल और कॉलेज बनाए जाएंगे. खेल मैदान भी विकसित किए जाएंगे. इन सुविधाओं से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

केके पाठक ने स्पष्ट किया कि बेतिया राज की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा. इस जमीन को जल्द से जल्द खाली कराया जाएगा. फिर इसका उपयोग सरकारी योजनाओं के लिए किया जाएगा. प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है.

प्रशासन जल्द ही इस भूमि को खाली कराएगा. इसके बाद यहां नए विकास कार्य शुरू होंगे. इससे बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी. निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

खाली जमीनों पर ज्यादा फोकस

केके पाठक ने खाली जमीनों पर ज्यादा फोकस किया है. जो भी खाली जमीन है उसको अधिग्रहण करने का अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि 50 एकड़ में जो प्लॉट है उसका पहले अधिग्रहण करना है. फिर 20 से 25 एकड़ वाली जमीन लेनी है. उन्होंने कहा कि बेतिया राज की जितनी जमीने हैं वहां सरकार की योजनाओं का काम किया जाना है. इससे पश्चिम चंपारण निश्चित रूप से विकसित हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार कांग्रेस में चुनाव से पहले मतभेद! बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष? पढ़ें अंदर की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट LIVE: प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget