एक्सप्लोरर

'PM मोदी खुद सरेंडर कर गए, स्वयं अब सिंदूर भी…', क्या बोल गए RJD सांसद सुधाकर सिंह?

Bihar News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह इटाढ़ी पहुंचे थे. यहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान वे पीएम मोदी पर खूब बरसे.

Bihar Politics: बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है और इसके साथ ही तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है. बुधवार (11 जून, 2205) को बक्सर में पत्रकारों से बातचीत में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर हमला बोला. उन्होंने शहीदों की अनदेखी को लेकर पीएम मोदी की नीयत पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की.

बुधवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर इटाढ़ी पहुंचे सुधाकर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया और कहा कि पीएम मोदी को सिर्फ सत्ता की भूख है. इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं.

पीएम मोदी के लिए सत्ता सबसे प्रिय: सुधाकर सिंह

सांसद सुधाकर सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "मोदी जी के लिए सत्ता सबसे प्रिय है. इसके लिए वो कोई भी रूप धर सकते हैं. उनको न शहीद याद रहते हैं, न जवानों की कुर्बानी. अगर बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए शहीदों की लाशों पर भी राजनीति करनी पड़ी तो मोदी जी उससे भी बाज नहीं आएंगे."

'हम लोग मान लेंगे और माफ कर देंगे'

आगे सुधाकर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद सरेंडर कर गए, स्वयं अब सिंदूर भी पहन लें, तब जाकर हम लोग उन्हें माफ कर देंगे. उन्होंने व्यंग्य के लहजे में पत्रकारों से कहा आप समझ रहे हैं न… सिंदूर पहनने का क्या अर्थ होता है? खुद सिंदूर पहन लें हम लोग मान लेंगे और माफ कर देंगे. सुधाकर सिंह के इस विवादित बयान के बाद अब सियासी गलियारों में बवाल मच सकता है. बीजेपी की ओर से पलटवार हो सकता है. इस मौके पर बक्सर लोकसभा क्षेत्र के प्रखंड इटाढ़ी में सुधाकर सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यालय का उद्घाटन भी किया.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में एनकाउंटर, शौच का बहाना बना भागने लगा हत्या का आरोपी… पुलिस ने चलाई गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget