एक्सप्लोरर

‘जिनको स्वर्ग-नरक जाना है अपनी सीट बुक करा लें’, RJD सांसद मनोज कुमार झा ने क्यों कही ये बात?

Ambedkar Row: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान पर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर इंडिया गठबंधन और एनडीए नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है.

Bihar News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर राजद सांसद मनोज कुमार झा की प्रतिक्रिया आई है. पटना में मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उस घटना को बीजेपी ढक नहीं सकती. अमित शाह ने क्या कहा था कि अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, इतना नाम भगवान का लेते तो सातों जन्म तक स्वर्ग मिल जाता. मैंने तो पहले ही कहा था कि इसी धरती पर स्वर्ग बनेगा उनकी (बीआर अंबेडकर) सोच के अनुरूप, जिनको स्वर्ग नरक जाना है, वह अपनी सीट की बुकिंग करा लें.

वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है. कोलकाता में एएनआई से बातचीत के दौरान आरजेडी नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इतिहास उठाकर देख लिजिए बीजेपी और RSS ने हमेशा डॉ. बीआर अंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और कर्पूरी ठाकुर जैसे 'महापुरुषों' का अपमान किया है. वे संविधान का पालन नहीं करते हैं. पूरा देश जानता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने (राज्यसभा में) क्या बोला.

अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर एनडीए के नेताओं का पलटवार
बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री मंगल पांडे ने विपक्ष की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अंबेडकर के मद्दे पर कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है. कांग्रेस ने कई सालों के अंबेडकर को अपमानित किया है ये पूरा देश जान गया है. केवल बीजेपी और एनडीए ने अंबेडकर को सम्मान दिया, उन्हें भारत रत्न दिया. कांग्रेस की असलियत जब जनता के सामने आ गई तो वो तिलमिला गई है.

वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ने जो मद्दा उठाया है, वो कोई मुद्दा नहीं है. कांग्रेस अमित शाह की बातों को तोड़-मरोड़कर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है. लेकिन, जनता अब उनकी बातों में आने वाली नहीं है, चाहे वो कितना भी प्रदर्शन कर लें.

यह भी पढ़ें: Bihar: अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- ‘बातों को तोड़...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget