एक्सप्लोरर

'जयचंद, जनता दरबार और जन समस्याओं का समाधान...', आखिर करना क्या चाहते हैं तेज प्रताप?

Tej Pratap Janta Darbar: तेज प्रताप ने बयान दिया था कि कुछ जयचंदों ने उनके खिलाफ साजिश की है. जल्द बेनकाब करूंगा. अब जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान करके वो क्या करना चाहते हैं.

RJD MLA Tej Pratap: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yawar) ने ऐलान किया है कि वह पटना में अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार लगाएंगे. चुनावी वर्ष में यह उनका बड़ा कदम माना जा रहा है. जनता की समस्याओं को सुनेंगे. उसका समाधान करेंगे.

शाम 6 से 8 बजे तक लगेगा जनता दरबार

अपने X अकाउंट पर उन्होंने लिखा, "जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान, आपके बीच, आपकी आवाज बनने के लिए तत्पर, आइए साथ मिलकर रचें बिहार का नया अध्याय, सदैव आपके साथ, सदैव बिहार के साथ. सोमवार दिनांक 30 जून से 26 एम स्ट्रेड रोड स्थित मेरे आवास से जनता दरबार शाम 6 से 8 बजे तक होगी."

तेजप्रताप हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में अनुष्का यादव संग रिश्ते का मामला सामने आने के बाद लालू ने उनको परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया है. अनुष्का संग रिश्ते का मामला ऐसे समय में सामने आया जब ऐश्वर्या राय के साथ तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है. तेज प्रताप ने बयान भी दिया था कि कुछ जयचंदों ने उनके खिलाफ साजिश की है. जल्द बेनकाब करूंगा. दो दिन पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको जान को खतरा है. सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी.

बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की है. उसके बाद अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "बिहार के राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई. अखिलेश जी हमेशा से ही मेरे दिल के काफी करीब रहे है और आज जब मेरा हालचाल लेने के लिए उनका अचानक से कॉल आया तो ऐसा लगा जैसे मैं अपने इस लड़ाई में अकेला नही हूं."सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं?

जनता से कनेक्ट होंगे तेज प्रताप 

वैसे अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर तेज प्रताप का कदम क्या होगा? इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. इसी बीच आज उन्होंने ऐलान किया है कि वह जनता दरबार लगाएंगे. तेज प्रताप खुद को जनता से कनेक्ट रखना चाहते हैं इस ऐलान से यह भी दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: '20 महीने में बिहार को नंबर वन बनाऊंगा', युवाओं से तेजस्वी यादव ने किए बेशुमार वादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget