एक्सप्लोरर

RJD विधायक पर JDU नेता को बुरी तरह पीटने और पेशाब पिलाने का आरोप, FIR दर्ज

Purnia News: पूर्णिया के बायसी विधायक पर जेडीयू नेता को गुंडों से उठवाकर पीटने का आरोप है. पीड़ित का कहना है कि जॉब कार्ड और जमीन विवाद को लेकर विधायक के खिलाफ आवाज उठाने पर यह हमला किया गया.

बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक सैयद रुकमुद्दीन पर गंभीर आरोप लगा है. RJD विधायक पर जेडीयू के प्रखंड उपाध्यक्ष रेहान फैजल का आरोप है कि उन्होंने अपने गुंडे भिजवाकर बीती रात बायसी से उठवा लिया. इसके बाद बैरिया स्थित अपने घर के कमरे में बंधक बनाकर लाठी और बाइक के सॉकर से बुरी तरह पीटा. पानी मांगने पर पेशाब पिला दिया.

पिटाई में रेहान फैजल के दाए पैर और बाईं हाथ की हड्डी टूट गई. साथ ही शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई है. परिजन और जेडीयू कार्यकर्ताओं की मदद से इलाज के लिए GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया.

'MLA के खिलाफ आवाज उठा रहे थे आवाज'
पिटाई में जख्मी जेडीयू प्रखंड उपाध्यक्ष रेहान फैजल और पीरपैंती विधानसभा प्रभारी मो शाहिद रजा के मुताबिक मारपीट की वजह जॉब कार्ड के आवंटन में दुरुपयोग और किसी दलित महिला का जमीन से जुड़ा विवाद है. इसके खिलाफ वे लोग मिलकर बायसी से आरजेडी विधायक सैय्यद रुकुनुद्दीन अहमद के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे.

बर्बरतापूर्ण पिटाई को लेकर जख्मी जेडीयू प्रखंड उपाध्यक्ष रेहान फैजल ने बायसी थाना में बायसी से आरजेडी विधायक सैय्यद रुकुनुद्दीन अहमद समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

घटना की जानकारी देते हुए जख्मी जेडीयू प्रखंड उपाध्यक्ष रेहान फैजल ने बताया कि बायसी विधानसभा से आरजेडी के विधायक सैय्यद रुकुनुद्दीन अहमद ने बायसी के बैरिया में चंपादेवी नामक महिला की जमीन को गलत तरीके से अपने कब्जे में कर लिया. वे इसी मामले में महिला की मदद कर रहे हैं. इसके साथ ही बायसी विधायक ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम से मनरेगा का जॉब कार्ड बनवा रखा है.

'गुंडे के बल पर मुझे वहां से उठवा लिया'
उन्होंने इसे लेकर बायसी के वरीय अधिकारियों को भी आवेदन दे रखा था और पिछले सप्ताह भर क्षेत्र में घूम घूमकर जॉब कार्ड को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे. साथ ही बायसी विधायक के कारनामों की उजागर कर रहे थे. वे बुधवार (12 फरवरी) शाम 6 से 6:15 के बीच महिला के बुलाने पर बैरिया मार्केट पहुंचे थे. जैसे ही विधायक को बात मालूम पड़ी उन्होंने कुछ गुंडे के बल पर मुझे वहां से उठवा लिया और फिर बैरिया स्थित अपने घर ले आए.

'पानी मांगने पर पेशाब पिलाया'
रेहान फैजल ने आगे बताया कि यहां उन्हें घर के कमरे में बंधक कर बायसी विधायक सैय्यद रुकुनुद्दीन अहमद और उनके गुंडों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा. बेंत और बाइक के सॉकर से बुरी तरह पीटा गया. पिटाई में दाए पैर और बाईं हाथ की हड्डी टूट गई.साथ ही शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई है. इसके बाद पानी मांगने पर उन्हें मानव मूत्र पिलाया गया. वे चाकू से मारने चाहते थे. मगर तब तक उन्हें पीटने की बात आसपास में इलाके में फैल गई. पत्नी, घरवालों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. इसके बाद किसी तरह घरवालों और ग्रामीणों ने उन्हें बचाया.

'जॉब कार्ड पर बड़े पैमाने पर किया है भ्रष्टाचार' 
वहीं पीरपैंती विधानसभा प्रभारी मो शाहिद रजा ने बताया कि बायसी विधानसभा से आरजेडी के विधायक सैय्यद रुकुनुद्दीन अहमद ने मनरेगा के तहत आर्थिक रूप से निर्बल लोगों की मदद के लिए बनने वाले जॉब कार्ड पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है. पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने भाई और रिश्तेदारों के नाम से जॉब कार्ड बनवा लिया है और रुपए की निकासी की गई है. इसी को लेकर वे लोग आवाज उठा रहे थे. इसी को लेकर विधायक ने रेहान फैजल के साथ मारपीट की है. 

पुलिस को दी घटना की जानकारी 
जैसे ही उन्हें जेडीयू प्रखंड उपाध्यक्ष रेहान फैजल के साथ हुई बर्बरतापूर्ण पिटाई की बात मालूम चली वे जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे. बायसी पुलिस को घटना की जानकारी दी. बायसी विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ बायसी थाना में FIR दर्ज कराया गया है.

ये भी पढ़ें: 18 साल से अधिक है उम्र फिर भी फ्री में होगा दिल में छेद वाले मरीजों का इलाज, नीतीश सरकार का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget