एक्सप्लोरर

RJD MLA Sudhakar Singh: सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- नीतीश कुमार को CM पद से हटाया जाए, बौखलाई जेडीयू

Bihar Politics: सुधाकर सिंह ने बजट सेशन से पहले विधानसभा परिसर में बयान दिया है. कहा कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है. बिहार में जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं.

पटना: आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह (RJD MLA Sudhakar Singh) ने सोमवार को बिहार बजट सेशन (Bihar Budget Session) से पहले एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार हर मोर्चे पर फेल हैं. नीतीश कुमार को सीएम पद से हटा देना चाहिए. कानून व्यवस्था चरमरा गई है. बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. शराबबंदी है और बिहार में जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं.

आरजेडी विधायक ने विधानसभा परिसर में मीडिया को बयान दिया है. सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों की अनदेखी हो रही है. जेडीयू में लोकतंत्र नहीं है. वह नीतीश से सवाल करते रहेंगे. बता दें कि सुधाकर सिंह लगातार नीतीश पर हमलावर हैं. आरजेडी से सुधाकर सिंह को नोटिस भी जारी हुआ था. सुधाकर सिंह ने जवाब भी दिया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई.

जेडीयू ने पूछा- क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?

सुधाकर सिंह को लेकर एक बार फिर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने कार्रवाई की मांग की है. पूछा है कि आखिर सुधाकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? वह अपने आलाकमान की बात नहीं मान रहे. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ सुधाकर सिंह की टिप्पणी का मतलब है वो महागठबंधन की सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं. इसका यह भी अर्थ है कि उन्हें अपने नेतृत्व लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के फैसले पर भरोसा नहीं है. वो उन्हें भी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. उनके ऐसे ही बयानों की वजह से उन्हें नोटिस दिया गया. उन्होंने जवाब दिया लेकिन उन पर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई है.

अभिषेक झा ने कहा कि अब यह बात समझ से परे है कि आरजेडी की ऐसी क्या मजबूरी है कि बीजेपी के ऐसे एजेंटों पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई है. कहा कि उनका ऐसा मानना है कि जो लोग महागठबंधन में रह कर बीजेपी के एजेंडा को साधने की कोशिश करते हैं उन्हें अविलंब बाहर करना चाहिए. महागठबंधन का निर्माण एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हुआ है और अपने नेता के खिलाफ ऐसे बयानों को हम कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.

आरजेडी को भी सुधाकर के बारे में नहीं पता

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सुधाकर सिंह पर कार्रवाई होगी या नहीं यह उन्हें नहीं पता. आलाकमान तय करेगा कि उन पर एक्शन होगा या नहीं. वह इस मामले में बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं. आगे कहा कि बजट सत्र में विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: नीतीश कुमार के कहते ही खड़े हो गए बिहार के DGP, सीएम के सवाल का सबके सामने देना पड़ा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget