एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'अंबेडकर नाम लेना कोई फैशन नहीं, बल्कि...', अमित शाह के बयान पर आरजेडी MLA इसराइल मंसूरी भी भड़के

Israel Mansuri: इसराइल मंसूरी ने कहा कि अमित शाह का बयान न केवल असंवेदनशील है, बल्कि सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अनादर का परिचायक है. ये अक्षम्य है,

Israel Mansuri Reaction On Amit Shah Statement: राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी (Israel Mansuri) ने भी सख्त लहजे में निशना साधा है. मंसूरी ने कहा कि अंबेडकर नाम लेना कोई "फैशन" नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक परिवर्तन की उस क्रांति का प्रतीक है, जिसने करोड़ों दबे-कुचले लोगों को न्याय और अधिकार दिलाए. 

 शाह के बयान पर बोले इसराइल मंसूरी

इसराइल मंसूरी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "गृह मंत्री अमित शाह का बयान अंबेडकर के ऐतिहासिक योगदान और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष का अपमान है. बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का नाम लेना कोई "फैशन" नहीं है. अंबेडकर ने जिन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों करोड़ों लोगों के लिए भगवान से बढ़कर उनके लिए काम किया. अपने भाषण के दौरान गृह मंत्री ने जिस मानसिकता से उनका नाम लिया. इससे स्पष्ट है कि उनकी विचारधारा की गहराई और संविधान निर्माण में उनके योगदान को कमतर आंकने का प्रयास है"!

इसराइल मंसूरी ने ये भी कहा कि अमित शाह का बयान न केवल असंवेदनशील है, बल्कि सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अनादर का परिचायक है. ये अक्षम्य है, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को मानने वाले इस अपमान का बदला जरूर लेंगे. 

क्या था अमित शाह का बयान?

आपको बता दें कि मंगलवार को संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है. विपक्ष सरकार को घेर रहा है. विपक्ष का आरोप है कि शाह ने अंबेडकर का अपमान किया. दलितों का अपमान किया गया. विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी दर्शाती है कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं के मन में बीआर अंबेडकर के प्रति 'बहुत नफरत' है. दरअसल शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि "अब ये फैशन हो गया है अंबेडकर, अंबेडकर करना, अगर आपने भगवान का इतना नाम लिया होता तो आपको सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता".

ये भी पढ़ेंः Bihar News: JDU के बाद चिराग पासवान ने भी रखी अपनी राय, अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का विरोध NDA के लिए भारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget