एक्सप्लोरर

Bihar News: JDU के बाद चिराग पासवान ने भी रखी अपनी राय, अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का विरोध NDA के लिए भारी!

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी अमित शाह का समर्थन किया. कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में तो संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सिर्फ कांग्रेस नेताओं की तस्वीर लगी थी.

Chirag Paswan Supported Amit Shah: राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि "अब अंबेडकर का नाम लेना एक फैशन हो गया है. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता." अब इस बयान के बाद देश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने इस बयान को एक बड़ा मुद्दा बना दिया है तो पूरे देश में विपक्ष इसको लेकर हंगामा कर रहा है. हालांकि बीजेपी की सहयोगी पार्टियों ने अमित शाह का समर्थन किया है. 

अमित शाह के समर्थन में कांग्रेस पर बोला हमला

दलित नेता और लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने भी अमित शाह का समर्थन किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. चिराग पासवान ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में तो संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सिर्फ कांग्रेस नेताओं की तस्वीर लगी थी, इतना तक की एक ही परिवार के तीन-तीन लोगों की तस्वीर लगी थी, लेकिन अंबेडकर साहेब की तस्वीर भी नहीं लगाई गई थी.

चिराग पासवान ने कहा कि संविधान पर हो रही चर्चा के दौरान कल जब राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जवाब दे रहे थे तो मैं खुद भी वहां पर मौजूद था. कांग्रेस आज जिस तरीके से बाबा साहेब के सम्मान को लेकर चिंता जता रही है, यह वही कांग्रेस है जिन्होंने बाबा साहेब के रहते हुए उनके जीते जी कभी उन्हें सम्मान देना जरूरी नहीं समझा. उन्होंने बाबा साहब को चुनाव करवाने का काम किया और तो और उनके जाने के बाद भी कभी भी कांग्रेस उनके नेता उनकी पार्टी ने कभी भी बाबा साहेब के सम्मान में कोई कार्य कोई कदम उठाना जरूरी नहीं समझा.

दशकों तक उनकी एक भी तस्वीर, उनके बनाए हुए संविधान जिसके आधार पर भारत की संसद कार्य करती है, उनकी एक तस्वीर तक भारत की संसद में लगाना कांग्रेस ने जरूरी नहीं समझा. पहली बार बाबा साहेब का तैल चित्र भारत की संसद में तब लगा जब देश में गैर कांग्रेसी सरकार आई. उन्होंने कहा कि वीपी सिंह जब देश के प्रधानमंत्री थे, जिसमें मेरे पिता रामविलास पासवान श्रम एवं कल्याण मंत्री थे, उस वक्त पहली बार भारत की संसद में डॉ० बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को भारत की संसद में लगाया गया, जबकि तब तक कांग्रेस के कई नेताओं की तस्वीर बल्कि एक परिवार के तीन तीन नेताओं की तस्वीर भारत के संसद के सेंट्रल हॉल में लगी हुई थी.

बाबा साहेब के सम्मान में इन्होंने भारत रत्न तक उन्हें देना जरूरी नहीं समझा, जिन्होंने हमारे देश के संविधान को बनाने का काम किया. उनको भारत रत्न भी उसी गैर कांग्रेसी सरकार के दौरान दिया गया. उनके जन्म दिवस पर छुट्टी की घोषणा की गई. आज कांग्रेस बस प्रतिस्पर्धा में बाबा साहब को लेकर बोल रही है. चिराग पासवान अमित शाह का समर्थन करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी एनडीए की सरकार ने एक-एक करके बाबा साहेब से जुड़े हुए हर एक स्थल को चिन्हित करके विकसित करने का काम किया.

'पीएम मोदी ने दिया बाबा साहब को सम्मान'

मऊ में उनका जन्म स्थल हो या जहां पर उन्होंने दीक्षा हासिल की, नागपुर में उनकी दीक्षाभूमि हो या जहां पर उन्होंने शिक्षा हासिल की लंदन में, उस स्थल को चिह्नित कर कर उसको विकसित करने का काम किया. जहां पर वह रहते थे दिल्ली में अकबर अली रोड उनको चिह्नित करने का काम किया, जहां पर उन्होंने चैत भूमि मुंबई में इन तमाम पांचों स्थान को तीर्थ स्थल के तौर पर उसको विकसित करने का काम किया. इस प्रतिस्पर्धा में आज कांग्रेस कहीं पीछे ना छूट जाए. इसलिए आज उनका नाम लेने का काम कर रही है. हकीकत है कि देश में अगर किसी ने बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया तो हमारी मौजूदा एनडीए की सरकार है और हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. 

ये भी पढ़ेंः Gopal Mandal: '...तो तुम्हें मरवा भी देंगे', सीएम नीतीश के विधायक ने रिटायर्ड सैनिक को भी नहीं छोड़ा, मामला दर्ज

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget