एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरजेडी विधायक ने देवी सरस्वती पर दिया विवादित बयान, कांग्रेस और बीजेपी को भी लपेटा

Fateh Bahadur: अपने बयानों से लगातार चर्चे में आए डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर ने देवी सरस्वती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उन्होंने देवी सरस्वती की पूजा किए जाने पर आपत्ति जताई.

Aurangabad: अपने बयानों से लगातार चर्चे में आए डेहरी के आरजेडी विधायक फतेह बहादुर ने एक बार विवादित बयान दिया है. मां सरस्वती पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सियासी बवाल मचाने की पृष्ठभूमि तैयार कर दी है. शुक्रवार (29 दिसंबर) को दाउदनगर आए फते बहादुर ने एक प्रेस वार्ता में मां सरस्वती के बारे में आपत्तिजनक बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि सरस्वती को सनातनी ग्रंथों में ब्रह्मा की पुत्री कहा जाता है, लेकिन ब्रह्मा ने उसी से शादी की.

आरजेडी विधायक को सरस्वती की पूजा से आपत्ति

इसके साथ ही उन्होंने सरस्वती पूजा पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए. इससे बढ़िया है कि सभी विद्यालयों में सरस्वती की जगह मां सावित्री बाई फुले की तस्वीर लगानी चाहिए और उन्हीं की पूजा और प्रार्थना भी होनी चाहिए. इसी क्रम में उन्होंने ने भारत सरकार से सावित्री बाई फुले के लिए भारत रत्न की मांग भी कर दी. उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका थीं और महिला शिक्षा में उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता.

जब फतेह बहादुर से यह पूछा गया कि कांग्रेस साठ वर्षों तक शासन किया तो उनके शासनकाल में क्यों नहीं सावित्री बाई फुले को भारत रत्न दिया. सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि बीजेपी की तरह कांग्रेस भी मनुवादी प्रवृत्ति की है और इन दोनों पार्टियों पर सवर्णों और मुनवादियों की पकड़ रही है. जिसके कारण उन्हें भारत रत्न नहीं दी जा सकी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर भी जुबानी प्रहार करते हुए आरजेडी विधायक कहा कि उन्होंने बीजेपी में आकर ब्राह्मणों की अधीनता स्वीकार कर ली है.

कांग्रेस पर आगे प्रहार करते हुए आरजेडी विधायक कहा, "कांग्रेस का गठन करने वाले भी मनुवादी थे और जब बीजेपी का गठन हुआ तो वही मनुवादी लोग बीजेपी में आ गए. मैं ये मानता हूं कि कांग्रेस और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं." बता दें आरजेडी विधायक इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: सुशील मोदी की पहली 'भविष्यवाणी' सच, अब किया ये बड़ा दावा, सच हुआ तो बिहार में पलट जाएगा 'खेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ 2026 का चांद?
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चौथ का चांद?
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget