एक्सप्लोरर

सुशील मोदी की पहली 'भविष्यवाणी' सच, अब किया ये बड़ा दावा, सच हुआ तो बिहार में पलट जाएगा 'खेल'

Sushil Kumar Modi: ललन सिंह पर हमला करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जो बिहार को बीजेपी-मुक्त करने के बड़बोले दावे कर रहे थे पार्टी ने उन्हें ही मुक्त कर दिया.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) की पहली भविष्यवाणी सच होते ही अब उन्होंने दूसरा बड़ा दावा कर दिया है. शुक्रवार (29 दिसंबर) को दिल्ली में जेडीयू की हुई बड़ी बैठक के बाद यह बात सामने आ गई कि ललन सिंह (Lalan Singh) ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. इसकी चर्चा भी कई दिनों से चल रही थी. सुशील कुमार मोदी ने खुद एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में यह कहा था कि जेडीयू के ही लोग बता रहे हैं कि ललन सिंह इस्तीफा देने वाले हैं. शुक्रवार को यह बात सच होते ही सुशील कुमार मोदी ने जो अब नया दावा किया है उससे बिहार में खेल पलट सकता है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा- 'जेडीयू का टूटना तय'

शुक्रवार की शाम बयान जारी करते हुए बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद से मिलकर जेडीयू को तोड़ने में लगे ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने जाने की हमारी भविष्यवाणी सप्ताह भर के भीतर सच हुई, लेकिन यह खेल की शुरुआत है, अंत नहीं. उन्होंने एक और भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जेडीयू का टूटना तय है.

सुशील कुमार मोदी ने मीडिया और बीजेपी पर सवाल उठाने वालों को भी लपेटा. कहा कि ललन सिंह के हटने की खबरों को जो लोग "मीडिया और बीजेपी का खेल" बता रहे थे उन्हें अब कुछ दिन मुंह छिपाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि ललन सिंह को हटाए जाने पर जेडीयू कार्यालय में मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर कार्यकर्ताओं ने ऐसी खुशी मनाई, जैसे उन्हें किसी गलत आदमी से मुक्ति मिली हो.

'जेडीयू को अब और सावधान रहने की जरूरत'

सुशील मोदी ने कहा कि जो बिहार को बीजेपी-मुक्त करने के बड़बोले दावे कर रहे थे पार्टी ने उन्हें ही मुक्त कर दिया. उन्होंने कहा कि जेडीयू के भीतर दो गुट बन चुके हैं. एक खेमा लालू-समर्थक है, जिसके 12 से ज्यादा विधायकों को ललन सिंह अपने पीछे खड़ा कर चुके थे. दूसरा गुट बीजेपी के प्रति सद्भाव रखता है. यदि समय रहते ललन सिंह को नहीं हटाया गया होता, तो वे लालू प्रसाद के एजेंट के तौर पर काम करते हुए जेडीयू का आरजेडी में विलय करा कर ही मानते. उन्होंने कहा कि ललन सिंह चुप बैठने वाले नहीं हैं, इसलिए कुछ और गुल खिलाएंगे. जेडीयू को अब उनसे और सावधान रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- Lalan Singh Resign: ललन सिंह के इस्तीफे पर बिहार BJP की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट चौधरी बोले- 'हम लोग चाहते हैं...'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC TRE-4 के आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानिए नई तारीख
BPSC TRE-4 के आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानिए नई तारीख
बिहार में 52 हजार शिक्षकों का बायोडाटा गायब? अब विभाग ने दी सफाई
बिहार में 52 हजार शिक्षकों का बायोडाटा गायब? अब विभाग ने दी सफाई
चिराग को आरक्षित सीट के नाम पर घेरने वालों को करारा जवाब, 'किसी के…'
चिराग को आरक्षित सीट के नाम पर घेरने वालों को करारा जवाब, 'किसी के…'
शिक्षक भर्ती: TRE-4 के आवेदन की तारीख टलने पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? जानें
शिक्षक भर्ती: TRE-4 के आवेदन की तारीख टलने पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? जानें

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget