एक्सप्लोरर

Arrah News: आरजेडी विधायक वीरेंद्र भाई बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए, BJP पर किया हमला

Arrah News: आरा पहुंचे आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि 2024 में पूरा देश परिवर्तन के मूड में है और जिसका आगाज बिहार से शुरू हो चुका है. बीजेपी हटाओ देश बचाओ.

आरा: मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर आरा के सर्किट हाउस पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार वो भूमि है कि जब-जब अंगड़ाई लेती है देश में परिवर्तन होता है. 9 अगस्त 1942 को बिहार से ही महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगूल फूंका था और अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था. देश आजाद होन के बाद जब 1974 का आंदोलन हुआ, आपातकाल के खिलाफ में बिहार से लड़ाई शूरू हुई. उसे संपूर्ण क्रंति का नारा दिया गया और एक बार फिर बिहार से क्रांति शूरू हुई है. 

'बिहार से ही होगा पीएम, बनेंगे नीतीश कुमार'

आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि 2024 में पूरा देश परिवर्तन के मूड में है और जिसका आगाज बिहार से शुरू हो चुका है. आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि 2024 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए. जिस तरह से देश आजाद हुआ तो पहले राष्ट्रपति बिहार से बने थे. उसी तरह से जब परिवर्तन हो तो बिहार का प्रधानमंत्री हो. वहीं बिहार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह की ओर से दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है. जाति गणना से सभी को अपनी भागीदारी जानने का संवैधानिक अधिकार है.

'बीजेपी हटाओ देश बचाओ': भाई वीरेंद्र

मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार से 'बीजेपी हटाओ देश बचाओ' का नारा शुरू हो चुका है. ऐसा लगता है देश एक बार फिर बिहार के आवाज को सुनती है जब जब बिहार से चिंगारी फैलती है वो चिंगारी पूरे देश में फैलती है. 'बड़का झूठा पार्टी' को भगाओ देश बचाओ, जिसने वादा किया था कि हम हर वर्ष नौजवानों को दो करोड़ रोजगार देंगे. 10 साल होने को है एक भी रोजगार नहीं मिला. महंगाई चरम पर है. कहा था कि किसानों की उपज का दोगुना दाम देंगे. किसानों की उपज का दाम भी नहीं मिल पा रहा है. किसानों के खेतों में पानी नहीं मिल पा रहा है. ये पूंजीपतियों की पार्टी है. बिहार ही अगुआई करेगा.

ये भी पढ़ें:  Lok Sabha Elections 2024: बक्सर में BSP ने लिया मायावती को PM बनाने का संकल्प, I.N.D.I.A और NDA पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget