एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'मलाईदार जगह पर भेज दिया जाएगा', बीजेपी को सुनाते-सुनाते क्या बोल गए तेजस्वी यादव?

Tejashwi Yadav attacks BJP: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका इकबाल खत्म हो गया है और वे बिहार को नहीं चला पा रहे हैं.

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें बिहार बेरोजगारी में नंबर वन है, महंगाई में नंबर वन है, भ्रष्टाचार में नंबर वन है. यह आंकड़े हमारे नहीं हैं. महंगाई, बेरोजगारी, अपराध में बिहार नंबर वन है. 17 साल से डबल इंजन की सरकार है. डबल इंजन की सरकार में हर नकारात्मक चीज से जनता को मुक्ति चाहिए. नीतीश कुमार की सरकार पर साफ सवाल उठता है. कोई कुछ भी कहता रहे, नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है. नीतीश कुमार से बिहार नहीं चल रहा है. नीतीश कुमार थके मुख्यमंत्री हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग और सत्ता के जो लोग हैं उन्हें जनता से लेना देना नहीं है. सत्ता में बैठकर सिर्फ मलाई खाना है. केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि यह मामला नियम के तहत है. किसी मामला में कोर्ट समन करेगा तो उसमें बेल लेना होगा. यह प्रक्रिया है हालांकि न्यायालय का मामला है न्यायालय में रखा जाता है. वहीं, पीएम पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जो बीजेपी के सामने झुकेगा उसे जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी, उसे मंत्री बना दिया जाएगा, उसे आयोग का अध्यक्ष बना दिया जाएगा, उसे मलाईदार जगह पर भेज दिया जाएगा, उसे गवर्नर बना दिया जाएगा जो नहीं झुकेगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी.

दिलीप जायसवाल को दिया जवाब

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिलीप जायसवाल पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम 18 महीने उपमुख्यमंत्री रहे. हमने किस चीज का भ्रष्टाचार किया? वह लोग बताएं ना... 17 साल से बैठे हैं तुम्हें पता नहीं है कि हमने क्या भ्रष्टाचार किया है? पहले यह तो बता दें जो अपराधी हैं, जो भ्रष्टाचारी हैं, वह इन लोगों के संरक्षक में हैं.  हम लोग पूरी बात कोर्ट में रखेंगे. अंतिम फैसला कोर्ट को करना है.

'मंत्री भी बिहार में सुरक्षित नहीं'

आगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में चुनिंदा मंत्री हैं उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. मंत्री श्रवण कुमार को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? मंत्री रत्नेश सदा को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? मंत्री जमा खान को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस तरीके से मंत्रियों को सुरक्षा दी जा रही है इसे साबित हो गया है कि मंत्री भी बिहार में सुरक्षित नहीं हैं और इससे साबित हो गया है कि कानून व्यवस्था खराब है. वहीं, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीडीपी से बीजेपी ने क्यों समझौता किया था? यह पता है इन लोगों का कोई लॉजिक नहीं है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: बीपीएससी शिक्षक की मौत के बाद जागा शिक्षा विभाग, सभी जिले के डीएम को जारी हुआ ये निर्देश

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget