एक्सप्लोरर

'अपराधियों को बचाने के लिए...', तेजस्वी यादव ने बता दिया क्यों बढ़ रहा बिहार में क्राइम

Tejashwi Yadav: विपक्ष बिहार में बढ़ते अपराध को बड़ा मुद्दा बना चुका है. खास कर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव क्राइम को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने सरकार पर जोरदार हमला बोला है.

Patna News: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव ने एक बार फिर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने शुक्रवार को एएनआई को दिए अपने बयान में कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इस बारे में मैं कई बार कह चुका हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में क्राइम बढ़ने की वजह क्या है? इस दौरान उन्होंने अपने एक हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है, जिसे लेकर मैंने ये ट्वीट किया था. 

यहां आपराधिक अव्यवस्था है- तेजस्वी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार में कानून व्यवस्था पर मैं पहले भी बोल चुका हूं. यहां आपराधिक अव्यवस्था है. अपराधी बेलगाम हैं. अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. गृह विभाग मुख्यमंत्री के अधीन आता है. अपराधियों के लिए नए कानून बनते हैं और उन्हें बचाने के लिए भ्रष्टाचारियों को प्रमोशन दिया जाता है. बिहार में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब गोलियां न चलती हों, हत्याएं, अपहरण और लूट न होती हों. यहां अराजकता है."

बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है और विपक्ष बिहार में बढ़ते अपराध को बड़ा मुद्दा बना चुका है. खास कर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव क्राइम को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं. आरजेडी के 15 साल के जंगलराज का जवाब वो आज की सरकार के कथित महाजंगलराज से तुलना करके देते हैं. ऐसा कोई दिन नहीं जो नेता प्रतिपक्ष अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर ना हों. लगातार ट्वीट और बयानों के जरिए वो लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते रहते हैं. एक बाक फिर उन्होंने कहा कि 'बिहार में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब गोलियां न चलती हों'.

जंगलराज में होने वाले क्राइम से होती है तुलना

हालांकि बिहार में इन दिनों क्राइम काफी बढ़ा है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है. खुद एनडीए के कई नेताओं ने दबे जुबान इसको स्वीकार भी किया है, लेकिन वो इसे जंगलराज में होने वाले क्राइम की तुलना में कम मानते हैं. साथ ही सरकार के लोगों का कहना है कि अगर आज अपराध होता है, तो इस पर तुरंत कार्रवाई भी होती है. हमारी सरकार किसी को नहीं छोड़ती, नहीं चाहे वो कोई भी हो.

ये भी पढ़ें: RJD विधायक रीतलाल यादव के घर छापा, भारी संख्या में पुलिस तैनात, क्या है मामला?

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget