एक्सप्लोरर

RJD विधायक रीतलाल यादव के घर छापा, भारी संख्या में पुलिस तैनात, क्या है मामला?

RJD MLA Ritlal Yadav: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव को दबंग माना जाता है. पूरा मामला क्या है इस पर अभी पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.

Ritlal Yadav News: लालू प्रसाद यादव की पार्टी से विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों प शुक्रवार (11 अप्रैल) को छापेमारी की गई. आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के दानापुर स्थित आवास के बाहर कई थानों की पुलिस के साथ एसटीएफ भी मौजूद रही. छापेमारी के दौरान सिटी एसपी, दानापुर एएसपी के अलावा पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी पहुंचे थे. विधायक रीतलाल यादव के घर के बाहर करीब 500 से 1000 की संख्या में पुलिस और फोर्स को तैनात किया गया था. कोर्ट के आदेश पर टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची थी.

सिटी एसपी ने क्या कहा?

सिटी एसपी पश्चिमी शरत आरएस ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विधायक रीतलाल यादव और उनके कुछ साथियों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई थी. उसी मामले में कोर्ट के आदेश के बाद यहां छापेमारी की जा रही है.

खबर लिखे जाने तक विधायक के कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही थी. सूत्रों के अनुसार, रीतलाल यादव के आवास के अलावा बिहटा और अभियंता नगर (दानापुर) में भी छापेमारी की गई है. फिलहाल पूरा मामला क्या है इस पर अभी पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.

आवास पर नहीं मिले रीतलाल यादव 

बताया जाता है कि छापेमारी के लिए पुलिस आरजेडी विधायक के दानापुर स्थित आवास पर पहुंची तो आसपास के लोग हैरान रह गए. सैकड़ों की संख्या में पुलिस के साथ एसटीएफ भी थी. खुद पटना के एसएसपी भी पहुंचे थे. हालांकि खबर निकलकर यह आ रही है कि पुलिस पहुंची तो विधायक रीतलाल यादव अपने आवास पर नहीं मिले.

रीतलाल यादव का विवादों से पुराना नाता

बता दें कि आरजेडी विधायक रीतलाल यादव को दबंग माना जाता है. उनका विवादों से पुराना नाता है. यह कोई पहली बार नहीं है जब विधायक के ठिकानों पर रेड हुई है. अभी कुछ दिनों पहले भी उनके यहां छापा पड़ा था. कहा जाए तो इलाके में आरजेडी विधायक की छवि दबंग नेताओं वाली है. इसे लालू यादव भी जानते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget