एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर बोला हमला, कहा- ‘चुनाव का खर्च भी जनता के पैसे से निकाला'

Bihar Politics: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिर जनता के 2 अरब 25 करोड़ रुपयों से सरकारी प्रचार क्यों किया जा रहा है. बिहार की जनता रिश्वतखोरी, दलाली से त्रस्त हो चुकी है.

Bihar News: पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि चुनाव का खर्च भी जनता के पैसे से निकाला जा रहा है. ठेकेदारों को ग्लोबल टेंडर के जरिए पैसे वसूला जा रहा है. बिहार के ठेकेदारों को कोई टेंडर नहीं दिया जा रहा है. 2025-26 का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ है. 2024-25 की तुलना में 38 हजार करोड़ रुपया बढ़ा है. 

उन्होंने कहा कि स्कीम इकोएंडेचर के लिए 1 लाख 16 हजार करोड़ दिया गया. कैबिनेट के जरिए 76 हजार करोड़ रुपये दे दिया गया. तेजस्वी ने सवाल करते हुए कहा कि सरकार बताए कि 1 लाख 16 हजार का क्या प्रावधान किया गया है, उसमें पिछले साल की राशि शामिल की गई या नहीं. अगर हां तो नई योजनाओं के लिए पैसा कहां से लाएंगे? 

भ्रष्टाचार सभी रिकॉर्ड तोड़ चुका है- तेजस्वी यादव

RJD नेता ने दावा किया कि सरकार के कुल बजट का 25 से 30 हजार करोड़ रुपया केवल ब्याज चुकाने में जा रहा है. बिहार सरकार का 4 लाख 6 हजार करोड़ का डेब्ट है. मैं पूछना चाहता हूं कि केंद्र सरकार जवाब दे कि इसमें केंद्र सरकार ने क्या मदद की है? केंद्र की इसमें क्या मदद है? बिहार सरकार खजाने को लूट के जा रही है. उनके मंत्रियों को पता है अब सरकार नहीं आएगी, जो अगली सरकार आएगी इन्हें पता है कि वो भुगतेगी. बिहार में संगठित भ्रष्टाचार सभी रिकॉर्ड तोड़ चुका है. बिहार की जनता रिश्वतखोरी, दलाली से त्रस्त हो चुकी है. ये सिर्फ विभाग का भ्रष्टाचार है. CO, BDO और पुलिस का भ्रष्टाचार अलग है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी ने कागज दिखाते हुए कहा कि सीएम नीतीश की यात्रा का कई बार नाम बदला गया है. 2 अरब 25 करोड़ रुपये ग्रामीण विभाग ने यात्रा पर खर्च किया. 225 करोड़ रुपये में डिजिटल रथ बुलाकर महिला संवाद कार्यक्रम के नाम पर खर्च हो रहा है. सीएम नीतीश की पार्टी जदयू सरकारी पैसों से अपना प्रचार कर रही है. जनता के पैसों से जदयू ने महिला संवाद कार्यक्रम के लिए 600 चुनावी रथ मंगवाए हैं और प्रचार कर रही है. जिन्हें कल सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि नल जल योजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है. पूरे सूबे में 5000 ऐसे पुल बनाए गए, जिसका कोई उपयोग नहीं है. इस तरह के पुलों का कोई एप्रोच रोड नहीं बनाया गया. बहुत गंभीर बात है कि पुल पुलिया बिना एप्रोच रोड के बनाने का निर्णय हुआ. यह निर्णय किसने लिया? सदन से लेकर सड़क की पीसी में भी प्रश्न करता हूं, लेकिन बिहार सरकार कोई जवाब नहीं देती है. आखिर जनता के 2 अरब 25 करोड़ रुपयों से सरकारी प्रचार क्यों किया जा रहा है.

रेड में करोड़ों रुपये बरामद हो रहे हैं- तेजस्वी यादव

उन्होंने कहा कि बिहार में रेड में आए दिन करोड़ों रुपये बरामद हो रहे हैं. आज कहीं एक इंजीनियर के घर रेड पड़ती है तो करोड़ों रुपये मिलते हैं. आखिर ये पैसा कहां से आता है? उन इंजीनियरों पर बिहार की आर्थिक अपराध इकाई EOU ने केस क्यों नहीं किया? यह संगठित अपराध नहीं तो क्या है? ऐसे ही इंजीनियरों को रिटायर्ड होने के बाद एक्सटेंशन क्यों दिया जा रहा है?

यह भी पढ़ें: ‘सूरज का पूरब से निकलना सत्य, वैसे ही तेजस्वी का...’, RJD का पोस्टर के जरिए कांग्रेस को सीधा मैसेज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget