एक्सप्लोरर

‘सूरज का पूरब से निकलना सत्य, वैसे ही तेजस्वी का...’, RJD का पोस्टर के जरिए कांग्रेस को सीधा मैसेज!

Bihar Election 2025: बिहार कांग्रेस अभी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा मानने को तैयार नहीं है. इसको लेकर एनडीए भी लगातार आरजेडी पर हमला बोल रहा है. RJD ने पोस्टर के जरिए NDA को भी जवाब दिया है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे पोस्टर वार भी बढ़ता जा रहा है. पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ से अपने कार्यालय और शहर में जगह-जगह पर पोस्टर लगवाए गए हैं. इन पोस्टर के जरिए आरजेडी कांग्रेस को सीधा मैसेज देना चाहती है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं. महागठबंधन सरकार बनने पर वही मुख्यमंत्री होंगे.

पोस्टर में क्या लिखा है?
आरजेडी नेत्री संजू कोहली की तरफ से पोस्टर लगवाए गए हैं. पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर लगी है. साथ ही लिखा है, "उम्मीद की किरण है तेजस्वी, भरोसे का नाम है तेजस्वी, बिहार को खुशहाली की राह पर तेजस्वी ही लाएंगे." इससे थोड़ा नीचे लिखा है, "जैसे सूरज का पूरब से निकलना सत्य है, वैसे ही 2025 में तेजस्वी का CM बनना तय है." दरअसल, आरजेडी ने कांग्रेस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. क्योंकि, कांग्रेस तेजस्वी को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा मानने को तैयार नहीं है.

बता दें कि अब तक दो बैठकें हो चुकी हैं. पहले दिल्ली में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. फिर इसके बाद 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की महाबैठक हुई, लेकिन क्या तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं, इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया, जबकि आरजेडी तेजस्वी यादव को लगातार महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बता रही है, लेकिन कांग्रेस मानने को तैयार नहीं है. 

पोस्टर के जरिए NDA को भी दिया जवाब
महागठबंधन के घटक दलों ने भले ही समन्वय समिति के नेतृत्व की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव को दी हो, लेकिन सीट शेयरिंग चुनावी रणनीति प्रचार अभियान से लेकर चुनाव संबंधित हर मुद्दे पर फैसला यह कमेटी करेगी. लेकिन, CM चेहरे पर निर्णय अभी नहीं हुआ है. जिसपर एनडीए भी लगातार सवाल उठा रहा कि सहयोगी दल तेजस्वी को चेहरा मानने को तैयार नहीं. RJD ने पोस्टर के जरिए NDA को भी जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें: Jamui Road Accident: जमुई में नींद की झपकी आने से पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दुल्हे के 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget