एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: बिहार के दो-दो डिप्टी सीएम कौन सा काम करते हैं? चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने बताया

Bihar Election 2024: खगड़िया में पहुंचे तेजस्वी यादव ने बीजेपी और सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि हम कलम बांटने का काम करते हैं नाकि तलवार बांटने का.

Tejashwi Yadav: खगड़िया में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारे चाचा 17 महीने साथ रहे और उन 17 महीने में तेजस्वी ने उन्हीं मुख्यमंत्री के हाथ से नियुक्ति पत्र बंटवाया. जो लोग हमारे10 लाख सरकारी नौकरियों के प्रण को असंभव बताते थे, हमें नौकरियां देने का अर्थशास्त्र समझाने के लिए कहते थे. भाजपा के 2-2 उपमुख्यमंत्री बने, कोई एक काम बता दे कि दो उपमुख्यमंत्री ने बिहार में किया हो? इन्होंने एक ही काम किया दिन रात लालू यादव और मुझे गाली दे रहे हैं.

हम नफरत फैलाने का काम नहीं करते- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि वे (सम्राट चौधरी) तो यहीं से गए हैं. हम मान-सम्मान देते हैं और बाद में पलट जाता है और हमें ही गाली देते हैं. सब भाई लोग ही हैं, हम नफरत फैलाने का काम नहीं करते हैं. हम कलम बांटने का काम करते हैं नाकि तलवार बांटने का.

'3 लाख नौकरियां है अभी प्रक्रियाधीन'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता में रहते हमारी तरफ से शुरू की गई 3 लाख नौकरियां की प्रक्रिया अभी भी प्रक्रियाधीन है जिनकी नियुक्ति की समय सारणी हमने तय की थी. हमें क्रेडिट ना मिले इसलिए वो इधर से उधर चले गए. ये लोग तीन लाख बहाली रोके हुए हैं. बहाली तो नहीं निकली, लेकन पेपर जरूर लीक हो गया. हमलोग ने काम करके दिखाया. आईटी पॉलिसी से लेकर खेल पॉलिसी बनाई. खेलने कूदने वालों के लिए नौकरी की योजना लाए. देश के लिए मेडल लाने वाला डीएसपी तक बन सकता है. इसका प्रावधान हमलोगों ने किया है. वहीं, सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनको को हाईजैक किए हुए सब हैं. 

ये भी पढ़ें: Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने रोहिणी आचार्य को बताया 'टूरिस्ट बेटी', इस बार तेज प्रताप को भी लपेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
'क्या संविधान से ऊपर है भाजपा-NDA?' रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला
'क्या संविधान से ऊपर है भाजपा-NDA?' रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget