एक्सप्लोरर

Navratri 2024: पटना में रावण वध कार्यक्रम में तेजस्वी यादव को नहीं मिला आमंत्रण, वजह बने तेज प्रताप यादव!

Ravana Vadh: दशहरा कमेटी के अध्यक्ष ने कहा किपिछले वर्ष तेज प्रताप यादव आए थे, तो मंच पर बहुत खराब स्थिति हो गई थी. हम पिछले वर्ष की बात को याद नहीं करना चाहते हैं. हम लोग भेद-भाव नहीं कर रहे हैं.

Tejashwi Yadav Not Invited To Ravana Vadh: पटना में विजयादशमी के दिन होने वाले रावण वध में तेजस्वी यादव को आमंत्रित नहीं किया गया है. दशहरा कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि हम लोग किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं, लेकिन उन्हें कृष्ण महोत्सव में दही हांडी प्रोग्राम था उनको आमंत्रित किया तो वह नहीं आए. पिछले वर्ष रावण वध में उनको आमंत्रित किया तब तेज प्रताप को भेज दिए तो इस बार उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया, क्योंकि उनके मंच पर आने के बाद फिर हमलोग बाहर हो जाते हैं.

महामहिम राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

पिछले वर्ष तेज प्रताप यादव आए थे तो मंच पर बहुत खराब स्थिति हो गई थी. हम पिछले वर्ष की बात को याद नहीं करना चाहते हैं. हम लोग भेदभाव नहीं कर रहे हैं. अगर हिंदू मुस्लिम की बात होती तो रावण मेघनाद कुंभकरण को बनाने वाले कारीगर मुस्लिम ही हैं. मोहम्मद अहमद जो पिछले 2001 से बना रहे हैं. अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि रावण वध का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहेंगे.  

अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव रहेंगे. जबकि  विशिष्ट अतिथि मंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह रहेंगे. हम लोग किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रहे हैं. ना ही ऐसी बात रहती तो अखिलेश सिंह को नहीं बुलाते लेकिन कुछ करणों से यह कदम उठाना पड़ रहा है.

कमेटी के सचिव कमल नोपानी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हम लोग पूरे धूमधाम से रावण वध का आयोजन करेंगे और इसकी तैयारी हम लोग पहले से कर रहे हैं. कोशिश रहेगी कि पिछले वर्ष से भी ज्यादा अच्छा हो क्योंकि 1955 से लगातार दशहरा कमेटी यह आयोजन कर रही है. पिछले वर्ष आतिशबाजी बहुत खास रही थी. इस बार उससे भी ज्यादा खास होगी.

रावण वध में इको फ्रेंडली रहेगी आतिशबाजी 

इस बार आतिशबाजी इको फ्रेंडली रहेगी, जो पर्यावरण को देखते हुए हम लोगों ने यह निर्णय लिया है. नागा बाबा ठाकुरबारी से 3 बजे हनुमान जी के साथ सेना का जुलूस चलेगा. 4 बजे तक गांधी मैदान पहुंचेगा. 4:30 बजे से विशिष्ट अतिथियों का आगमन हो जाएगा और 5 बजे रावण वध का कार्यक्रम किया जाएगा. इसमें लाखों लोगों की भीड़ होती है. जिला प्रशासन भी इसके लिए पूरी तैयारी में है. सभी लोगों से निवेदन है कि आएं और दशहरा की इस खुशियों में भाग ले.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन मंदिरों में की पूजा, तस्वीरों में देखें सीएम की आस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget