एक्सप्लोरर

Bihar Election 2024: दरभंगा में पीएम मोदी की रैली से पहले तेजस्वी यादव ने चली बड़ी चाल, NDA की बढ़ेंगी मुश्किलें!

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार एनडीए पर हमलावर हैं. वहीं, दरभंगा में पहुंचे तेजस्वी यादव ने स्थानीय कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया.

Bihar Election 2024: बिहार के दरभंगा में शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा आयोजित की गई है. पीएम मोदी के चुनावी सभा से 48 घंटा पहले से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दरभंगा में कैंप कर रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि अगले 4 दिनों तक तेजस्वी यादव दरभंगा में रहकर, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार अभियान करेंगे. वहीं, राजनीति जानकारों का मानना है कि तेजस्वी यादव के मिथिलांचल में कैंप करने से एनडीए को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

एम्स के मुद्दे पर पीएम पर साधा निशाना

वहीं, दरभंगा पहुंचे तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा आ रहे हैं. उनके हिसाब से तो दरभंगा एम्स बन चुका है तो कल वे एम्स का मुआयना करेंगे कि कितना बढ़िया अस्पताल चल रहा है. सबका इलाज हो रहा है कि नहीं हो रहा है. लगातार 10 साल नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री रहे हैं. इन्होंने केवल लोगों को ठगने का काम किया है. केवल झूठ बोला है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब हम लोगों की 17 महीने की सरकार थी. तब हम लोगों ने एम्स के लिए नई जमीन देने का काम किया है. साथ ही डीएमसीएच के विस्तार करने का हमलोगों ने फैसला लिया. ताकि 2500 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हो जाए, ठीक उसी तर्ज पर जैसे पीएमसीएच बन रहा है. जब हम स्वास्थ्य मंत्री थे उसी वक्त हमलोगों ने निर्णय लिया था. ताकि डीएमसीएच का गौरवशाली वजूद बचा रहे और एम्स को अलग से जगह दे दी जिससे पूरे दरभंगा का विस्तार और विकास हो सके.

दरभंगा एयरपोर्ट पर बहुत कुछ बोले तेजस्वी यादव

वहीं, एयरपोर्ट के सवाल पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट का टर्मिनल अभी तक ढंग से बनकर तैयार नहीं हुआ है. हवाई जहाज आ रही है, लेकिन टिकट की कीमतें पूरे देश में सबसे महंगा टिकट मिलता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बोलते थे कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर करेगा, लेकिन टिकट की कीमत देखने से लगता है कि हवाई चप्पल वाले क्या, उच्च मध्य परिवार के लोग भी टिकटों की कीमत से परेशान हैं. 

आगे उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार का ध्यान नहीं है. अब प्रधानमंत्री मुद्दे की बात नहीं करेंगे. मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां भी आकर के प्रधानमंत्री मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम के बारे में ही बात करेंगे.

ये भी पढे़ं: Chirag Paswan: राहुल गांधी को लेकर चिराग पासवान की क्या है राय? बताई कांग्रेस में 'विरोधाभास' वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget