एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: राहुल गांधी को लेकर चिराग पासवान की क्या है राय? बताई कांग्रेस में 'विरोधाभास' वाली बात

Chirag Paswan attack on Rahul Gandhi: एनडीए के नेता लगातार 'इंडिया' गठबंधन पर हमलावर हैं. वहीं, राहुल गांधी को लेकर शुक्रवार को चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया.

Chirag Paswan: अमेठी छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी काफी चर्चा में हैं. विपक्ष इस फैसले पर जमकर चुटकी ले रहा है. वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा है कि जिस तरह से चंद घंटे में जो फैसला लिया गया यह दर्शाता है कि उनके पार्टी में उनको लेकर विरोधाभास है. यह राहुल जी की अपनी व्यक्तिगत सोच हो सकती है, लेकिन जिस तरीके से नामांकन खत्म होने के कुछ घंटे पहले महज 8 घंटे पहले यह फैसला लिया गया. यह दर्शाता है कि कोई ना कोई पार्टी के भीतर विरोधाभास उनके नाम को लेकर रहा होगा.

'रायबरेली की जनता कभी नहीं देगी चांस'

चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह अमेठी हारने के बाद राहुल जी ने दोबारा सालों तक अमेठी जाना उचित नहीं समझा. ऐसे में रायबरेली की जनता भी इस बात को दिमाग में रखेगी कि अगर यह रायबरेली से हारते हैं तो रायबरेली में तो ये दोबारा नहीं आएंगे तो ऐसे प्रत्याशी को रायबरेली की जनता कभी चांस नहीं देगी.

आरजेडी पर साधा निशाना

वहीं, एलजेपी आर के नेता ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीते गुरुवार को हाजीपुर में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया था, उसके बाद वहां समाज के लोगों ने उस मूर्ति को दूध से धोया है. इसी मानसिकता के खिलाफ हम लड़ते रहे हैं. बाबा भीमराव अंबेडकर लड़ते रहे हैं, हमारे पिताजी लड़ते रहे हैं. निश्चित तौर पर यह मानसिकता राष्ट्रीय जनता दल और उनके साथ जो दल है उनकी हो सकती है. उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो लोग बिहार को बर्बाद कर चुके हैं. 

आगे उन्होंने कहा कि हर धर्म हर जाति हर समुदाय के लोग इस बात को देख रहे हैं कि भेद भाव की भावना को कौन भड़काने का काम कर रहा है. जो इस मानसिकता को बढ़ावा देते हैं उन्हीं लोगों ने बिहार को बर्बादी की कगार पर धकेला है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: राहुल गांधी के रायबरेली से लड़ने पर बिहार में सियासत तेज, क्या बोले विजय कुमार सिन्हा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget