एक्सप्लोरर

IITian बाबा पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, अपने स्टाइल में 'भिड़' गए, कह दी ये बात

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है और विराट कोहली ने भी शतक लगाया है. IITian बाबा ने भविष्यवाणी की थी की भारत हार जाएगा. उनकी भविष्यवाणी फेल हो गई है.

Bihar News: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने रविवार (23 फरवरी) को पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. उससे पहले रविवार को बिहार के अलग-अलग जिलों में टीम इंडिया की जीत को लेकर प्रार्थना की गई. किक्रेट प्रेमियों ने हवन और पूजा की. एक तरफ देशभर के किक्रेट फैंस टीम इंडिया की जीत का दावा कर रहे थे तो वहीं IITian बाबा (अभय सिंह) ने भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया की हार होगी. मैच से पहले रविवार को इस पर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने अंदाज में बाबा पर तंज कसा था. उन्होंने IITian बाबा को ढोंगी बताया था. 

दरअसल रविवार को तेज प्रताप यादव से पत्रकारों ने IITian बाबा के दावे को लेकर सवाल किया था. उस पर उन्होंने (तेज प्रताप यादव) कहा कि मैच तो हम देखते नहीं हैं, लेकिन इंडिया को जीतना चाहिए. हम भारत में रहते हैं तो भारत को जिताएंगे. IITian बाबा जो भी बाबा है, वो ढोंगी बाबा है. वो अपने मां-बाप को सम्मान नहीं देता. जो मां-बाप का सम्मान करेगा, वहीं आगे बढ़ सकता है.

'IITian बाबा को अध्यात्म का कोई ज्ञान नहीं'

आईआईटियन बाबा के पास शक्ति होने के दावे पर तेज प्रताप ने यह कहा था कि उनके पास कोई शक्ति नहीं है. बकवास है. उसका दिमाग खिसक चुका है. इतना बढ़िया आईआईटी का जॉब छोड़ दिया जबकि लोग जॉब और रोजगार के लिए कहां से कहां तक चले जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जो जॉब छोड़ करके, मां-बाप के साथ अभ्रद व्यवहार करता है वो बाबा फेल है. उनके (आईआईटियन बाबा) पास अध्यात्म का कोई ज्ञान नहीं है.  

IITian बाबा सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल

बता दें कि आईआईटियन बाबा (अभय सिंह) ने भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से पहले भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि भारत मैच हार जाएगा और विराट कोहली फ्लॉप होंगे, लेकिन भारतीय टीम ने जीत दर्ज की और विराट कोहली ने भी शानदार शतक लगाया. इससे बाबा की भविष्यवाणी पूरी तरह गलत साबित हो गई. इसके बाद से सोशल मीडिया पर आईआईटियन बाबा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के दौरे पर सियासत, लालू यादव ने किया बड़ा हमला तो मांझी ने बताया मां भारती के सपूत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget