एक्सप्लोरर

PM मोदी के दौरे पर सियासत, लालू यादव ने किया बड़ा हमला तो मांझी ने बताया मां भारती के सपूत

PM Modi Bihar Tour: लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज बिहार में हैं इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी. पढ़िए उन्होंने और क्या कहा है.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) भागलपुर आ रहे हैं. वे भागलपुर से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 19वीं किस्त जारी करेंगे. उनके इस दौरे से प्रदेश में बयानबाजी शुरू हो गई है. चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. इसको लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने बड़ा हमला किया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर पीएम मोदी पर तंज कसा है.

'झूठ और जुमलों की बरसात होगी'

लालू यादव ने लिखा, "प्रधानमंत्री आज बिहार में हैं इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी. चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे."

जीतन राम मांझी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी का स्वागत किया है. बिहार दौरे को लेकर मांझी ने एक्स पर पोस्ट कर सोमवार को लिखा, "मां भारती के सपूत, देश में प्रगति के अग्रदूत, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी का बिहार की ऐतिहासिक धरती पर स्वागत है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया ट्वीट

बिहार दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, "पीएम-किसान के 6 वर्ष पूरे होने पर देशभर के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई. मेरे लिए अत्यंत संतोष और गर्व का विषय है कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंच चुके हैं. हमारा ये प्रयास अन्नदाताओं को सम्मान, समृद्धि और नई ताकत दे रहा है."

बता दें कि पीएम मोदी का ये दौरा एक दिवसीय है. भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में कार्यक्रम है. इसको लेकर पूरी तैयारी हो गई है. मोदी के बिहार दौरे को चुनाव से जोड़कर विपक्ष के नेता देख रहे हैं. ऐसे में बयानबाजी तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- बिहार में आज PM मोदी… तेजस्वी ने खटाखट पूछे 15 सवाल, छठी मैया से लेकर ठेकुआ तक की कर दी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के मिसाइल हमले में बिहार के युवक की मौत, मरीन इंजीनियर थे गोपालगंज के रोहन कुमार
ईरान के मिसाइल हमले में बिहार के युवक की मौत, मरीन इंजीनियर थे गोपालगंज के रोहन कुमार
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
Bihar Weather: बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, CM करेंगे शुभारंभ
सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, CM करेंगे शुभारंभ

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget