एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मंत्री सुरेंद्र यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- चाय बेचने वाले के प्लेटफार्म का पता ही नहीं है

Surendra Yadav Statement: गया में मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ दो ही लोग दूध बेचते हैं.

गया: जिले के गुरारू प्रखंड के मीठापुर गांव में गुरुवार को दिवंगत प्रो. रामनरेश यादव के प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव (Surendra Prasad Yadav) पहुंचे. कार्यक्रम में पीएम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक चाय बेचने वाले है उसका प्लेटफार्म का कोई पता ही नहीं है, लेकिन हम दूध बेचते हैं और हमारा पता चिरैयातांड है. बिहार में सिर्फ दो ही लोग दूध बेचते हैं. एक हम और दूसरा लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) जिसका पता है. उन्होंने कहा कि हमारा डॉक्टर से ज्यादा लड़ाई नहीं होती है. हमारी लड़ाई ज्यादातर अधिकारियों से होती है. आज भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं तो दो ऑफिसर को गाली बक के ही चले हैं.

'पैसा ऑफिसर ज्यादा मांग देता है'

सुरेंद्र यादव ने कहा कि विजयादशमी के दिन भी घर से ऑफिसर लोग को गाली दे ही रहे थे. पैसा ऑफिसर ज्यादा मांग देता है अगर कम मांगे तो काम चल जाएगा. ज्यादा मांगता है तो मां और बहन की गाली हम नहीं देते हैं, लेकिन जितना डिक्शनरी में गाली पढ़े हैं उतना तो जरूर देते हैं. इसके बाद फ्री में काम कर देता है. मां-बहन और बेटी दिवाली में घर को साफ करती हैं और जो पढ़ी लिखी बेटी होगी वह घर के दरवाजे पर स्वागतम् लिखती है और जब कोई बड़ा आदमी पढ़ कर बड़ा जगह पर चला गया तो घर के बाहर लिखता है कुत्तों से सावधान. दोनों की सोच में अंतर है.

जीवन में कोई भी काम करे तो उसे छोटा नहीं समझिए- सुरेंद्र यादव

आगे मंत्री ने कहा कि जीवन में कोई भी काम करे तो उसे छोटा नहीं समझिए. 10 साल की उम्र से ही हनुमान जी की पूजा कर भैंस को चारा खिलाते थे. सुरेंद्र यादव भी दूध बेचता है. मंत्री ने खुद मिल्क डेयरी के पैकेट वाला दूध को नकली दूध बताते हुए कहा कि वह लोहा की भैंस का दूध निकालता है. हम थोड़ा बैकवर्ड माइडेंट नेता हैं इसलिए हम पर हमेशा केस होते रहता है. वैसे फॉरवर्ड जाति के लोग भी अगर मेरे पास आते हैं तो उनका भी काम कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'मेरे पूर्वजों से बहुत बड़ी भूल हुई, अगर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget