एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समस्तीपुर में चोरों ने RJD नेता के पुत्र को मारी गोली, डीएमसीएच रेफर, दो लाख रुपये ले उड़े

Samastipur News: मामला हथौड़ी थाना क्षेत्र का है. गोली लगने से घायल युवक की पहचान आरजेडी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत एचएम शत्रुध्न यादव के 32 वर्षीय पुत्र विजेंद्र यादव के रूप में हुई है.

समस्तीपुर: जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के रतौली वार्ड संख्या चार में मंगलवार की रात बदमाशों ने घर में चोरी के दौरान आरजेडी नेता के पुत्र को पेट में गोली मारकर जख्मी कर दिया. घर के अंदर मौजूद आलमीरा से दो लाख रुपये लूट फरार हो गए. जख्मी की पहचान आरजेडी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत एचएम शत्रुध्न यादव के 32 वर्षीय पुत्र विजेंद्र यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने परिवार वालों की मदद से उसे इलाज के लिए गांव में ही एक निजी क्लिनिक में ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया.

एक खोखा और दो गमछा बरामद 

घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मोनू राय सदलबल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और दो गमछा बरामद किया है. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि विजेंद्र यादव अपने घर में सोया हुआ था. इसी दौरान लगभग 1 बजे रात के समीप तीन की संख्या में अज्ञात चोर टाट की बनी एक घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए. इसके बाद सभी चोर घर में रखे अलमारी का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने लगे

चोरों ने विजेंद्र यादव के सीन से नीचे मारी गोली 

अलमारी खोलने की आवाज पर बगल के घर में सोए हुए विजेंद्र यादव बाहर निकला और शोर मचाने लगा. इसी दौरान चोरों ने विजेंद्र यादव के सीन से नीचे गोली मार दी. गोली उसके पेट में जा लगी. गोली की आवाज पर उसके पिता शत्रुघ्न यादव घर से बाहर निकले तो देखा कि उनके पुत्र को गोली लगी हुई है और दर्द से कराह रहा था.

पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है- पुलिस

इस संबंध में हथौड़ी थानाध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा व दो गमछा बरामद किया गया है. घर में किसी परिजन के नहीं रहने पर पुलिस अधिकारी को दरभंगा भेजा गया है. बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है. जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Police: पटना में महिला SI ने SHO पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म का लगाया आरोप, गर्भपात कराने की कही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget