एक्सप्लोरर

Bihar Police: पटना में महिला SI ने SHO पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म का लगाया आरोप, गर्भपात कराने की कही बात

Patna News: मामला एससी-एसटी थाने का है. महिला एसआई ने आरोप लगाया है कि थानेदार सुदामा सिंह प्रताड़ित करता रहता था. थानाध्यक्ष अपने आवास पर आने के लिए दबाव बनाता था.

पटना: मम (Bihar Police) ने एसएचओ पर रेप और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित महिला दारोगा ने लिखित शिकायत में जक्कनपुर थाना अध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह पर यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि न्यूड वीडियो बनाकर थानेदार ब्लैकमेल करता था. इस दौरान वह प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात भी करवा दिया. पीड़ित महिला दारोगा ने एससी-एसटी थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस जांच में जुट गई है.

'थानेदार ने मेरा अश्लील वीडियो बना लिया'

पीड़ित महिला दरोगा ने आरोप लगाया कि थानेदार सुदामा सिंह प्रताड़ित करता रहता था. थानाध्यक्ष अपने आवास पर आने के लिए दबाव बनाता था. बोलता था कि मेरे कहने के अनुसार काम करो नहीं तो काम में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड करवा दूंगा. पीड़ित महिला दरोगा के अनुसार वह नौकरी बचाने के डर से उसके आवास पर चली गई. वहां पर उसने मुझे कॉफी पीने के लिए दिया. महिला दारोगा का आरोप है कि मैं सोफे पर बैठकर कॉफी पी रही थी. कॉफी पीने के बाद में बेहोश हो गई. जब मुझे होश आया तो मैं थानेदार के घर पर न्यूड हालत में थी. 

थानेदार ने मेरा अश्लील वीडियो बना लिया. थानेदार ब्लैकमेल कर जक्कनपुर थाना कैंपस स्थित आवास पर शारीरिक संबंध बनाता रहा.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

आरोपी थानेदार सुदामा प्रसाद का ट्रांसफर पटना से सहरसा कर दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. एससी-एसएसटी पुलिस थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि महिला दरोगा के लिखित आवेदन पर मामला यहां पूर्व थानाध्यक्ष जक्कनपुर के विरोध दर्ज हुआ है. शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है. जांच हम लोग कर रहे हैं बता दें कि पीड़ित महिला दरोगा जक्कनपुर थाना में तैनात है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: सासाराम में वाहन तेज चलाने से रोका तो मार दी गोली, मौत के बाद इलाके में सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget