एक्सप्लोरर

Lalu Yadav: 'आम आदमी के दिल पर खंजर', लालू यादव ने कविता के रूप में बजट पर दी अनोखी प्रतिक्रिया

Budget 2024: बिहार को लेकर केंद्रीय बजट को विपक्ष के नेता 'झुनझुना' बताया है. वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने इस पर अलग अंदाज में टिप्पणी की है.

Lalu Yadav: विशेष राज्य के दर्ज के मुद्दे पर बिहार में खूब सियासत हो रही है. वहीं, इस बीच केंद्रीय बजट के आने के बाद विपक्ष एनडीए सरकार हमलावर हो गया है. मंगलवार को केंद्रीय बजट को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने एक्स पर कविता के रूप में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस बजट को घिसा-पिटा बताया और कहा कि 'आम आदमी के दिल पर खंजर है'

लालू यादव ने क्या कहा?

लालू यादव ने एक्स पर लिखा कि 'एक घिसा-पिटा हट है ये बजट, जुमलों की रट है ये बजट, गरीब और किसान के सपने कर रहा बंजर है ये बजट, आम आदमी के दिल पर खंजर है ये बजट' बता दें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर लालू यादव ने कहा था कि जदयू प्रमुख सीएम नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए.

राबड़ी देवी की आई प्रतिक्रिया

वहीं, बिहार विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने इस बजट को लेकर कहा कि बिहार के लिए केवल झुनझुना है. उन्होने कहा कि केंद्र सरकार जनता को ठगने का काम करती है. नीतीश कुमार की मांगें पूरी नहीं हुईं, उन्हें एनडीए को छोड़ देना चाहिए. राज्य में बाढ़ आ रही है, पुल टूट रहे हैं, लोगों के घर डूब रहे हैं, इस पर कोई काम नहीं हो रहा है. बिहार में रोजगार नहीं मिल रहा है. खाद-बीज महंगा हो रहा है. किसानों को बिजली नहीं मिल रही है.

बजट में बिहार के लिए क्या?

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए बिहार के लिए कई योजनाओं की घोषणा की. बजट में बिहार में चार नए एक्सप्रेस-वे बनाने का प्रस्ताव है. इसके लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई है. इसके अलावा 21 हजार करोड़ के पावर प्लांट का भी ऐलान किया गया है. वहीं, इससे पहले सोमवार को केंद्र सरकार ने साफ कर दिया था कि मौजूदा प्रावधानों के तहत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: 'प्रधानमंत्री जी के...', बजट में केंद्र की बिहार पर मेहरबानी की चिराग पासवान ने बताई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget