एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'प्रधानमंत्री जी के...', बजट में केंद्र की बिहार पर मेहरबानी की चिराग पासवान ने बताई बड़ी वजह

Budget 2024: बजट 2024 को लेकर चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस बजट में बिहार का खासा ख्याल रखा गया है.

Chirag Paswan: केंद्रीय बजट आने के बाद बिहार को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. वहीं, इसको लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि सभी के विश्वास के साथ सबका विकास करते हुए विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला यह बजट है. प्रधानमंत्री जी के बिहार व बिहारियों से विशेष लगाव का परिणाम है कि इस बजट में बिहार का खासा ख्याल रखा गया है और 'विकसित बिहार-समृद्ध बिहार' के सपनों को पूरा करने के लिए बिहार को कई अहम परियोजनाओं की सौगात दी गई है. 

आगे उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री आदरणीय निर्मला सीतारमण जी का आभार प्रकट करता हूं. मैं और मेरी पार्टी लोजपा रामविलास इस समावेशी बजट का स्वागत करती है.

चिराग पासवान ने अमृतकाल का बताया बजट

चिराग पासवान ने कहा कि 2024-25 का यह आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है. यह 'बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट' की सोच को धरातल पर उतारने वाला बजट है. साथ ही देश को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाने वाला बजट है. देशवासियों के सपनों को पूरा करने के साथ विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की मजबूत आधारशिला इस बजट के माध्यम से रखी गई है. इस बजट की भारत के आर्थिक समृद्धि को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी. इस बजट में गरीब, युवा, किसान, मध्यम वर्ग, नारीशक्ति सबका ख्याल रखा गया है.

विपक्ष को चिराग पासवान का जवाब

वहीं, विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों पर केंद्री मंत्री ने कहा कि जो कह रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, ये वही विपक्ष के लोग हैं जिनकी सरकार में, यूपीए की सरकार में नीति आयोग में इस तरह के प्रावधान किए गए थे जिसके बाद किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना लगभग नामुमकीन हो गया था. बहरहाल, हमारी मांग थी कि जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता हमें विशेष पैकेज दिया जाए. 

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar: 'हम लोगों ने कह दिया...', बजट आने के बाद केंद्र को लेकर सीएम नीतीश का आया बड़ा बयान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget