एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लालू प्रसाद यादव ने ही तोड़ दिया CM नीतीश का सपना? सुशील कुमार मोदी ने दिया तर्क

Sushil Kumar Modi: सुशील मोदी ने रविवार को बयान जारी किया. कहा कि नीतीश समर्थकों से बयान दिलवाते हैं, नारे लगवाते हैं या पटना में होर्डिंग टंगवा देते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

पटना: विपक्ष की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ 2024 में कौन चेहरा होगा यह तय नहीं हुआ है. इसको लेकर अक्सर बीजेपी सवाल करती है कि दूल्हा ही नहीं है. एक बार फिर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बयान दिया है कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar का सपना तोड़ दिया है. रविवार (27 अगस्त) को सुशील मोदी ने बयान जारी किया.

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी के विपक्ष के अघोषित उम्मीदवार के रूप में उभरने से नीतीश कुमार अब इस पद के लिए दावेदारी करने की स्थिति में भी नहीं हैं, प्रधानमंत्री बनना तो दूर की बात. सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव भी नहीं चाहेंगे कि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन का संयोजक या पीएम-उम्मीदवार बना कर उनका कद बढ़ाया जाए.

10-11 सीट ही देना चाह रहा आरजेडी

लोकसभी चुनाव में सीटों को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि यदि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन में कोई बड़ा पद मिला तो वे महागठबंधन में लोकसभा चुनाव के समय ज्यादा सीटों की मांग करेंगे जबकि आरजेडी उन्हें 10-11 सीट ही देना चाहता है. जेडीयू 44 विधायकों के बूते इससे ज्यादा की उम्मीद भी नहीं कर सकता.

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने जब मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया तो अब वे 17 साल तक लालू-विरोध की राजनीति करने वाले को क्यों आगे बढ़ाएंगे? लालू प्रसाद राहुल गांधी को पहले ही 'दूल्हा' ( पीएम-प्रत्याशी) घोषित कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार खुली आंखों से प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, इसलिए समर्थकों से बयान दिलवाते हैं, नारे लगवाते हैं या पटना में होर्डिंग टंगवा देते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: सम्राट चौधरी का CM पर तंज, कहा- नीतीश कुमार को टोला संयोजक बनाने की हो रही तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget