एक्सप्लोरर

'RJD हिंदू नहीं, मियां की पार्टी', BJP विधायक कुमार शैलेंद्र बोले- 'हम लोग एक बच्चा पैदा करते हैं, वह…'

BJP MLA Kumar Shailendra: बीजेपी विधायक कुमार शैलेंद्र के इस बयान से सियासी गलियारे में बवाल मचना तय है. उनके बयान पर आरजेडी की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है.

BJP MLA Kumar Shailendra Controversial Statement: बीजेपी के बिहपुर (भागलपुर) से विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र (MLA Kumar Shailendra) ने विवादित बयान दिया है. बीजेपी विधायक ने कहा है कि आरजेडी को नेस्तनाबूद कीजिए. आरजेडी हिंदू नहीं मियां (मुस्लिम) की पार्टी है. चाहे कोई कैंडिडेट रहे मियां है. आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि कोई टीका लगाता है? बस टोपी पहनकर कार्यक्रम में पहुंच जाते हैं. 

बीजेपी विधायक का बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो बीते रविवार (29 दिसंबर) का बताया जा रहा जब विधायक कुमार शैलेंद्र अपने विधानसभा क्षेत्र बिहपुर अंतर्गत ध्रुवगंज मंडल टोला में जनता के बीच थे. कुछ बात कर रहे थे. इसी दौरान वे कुछ ऐसा कह गए कि अब विवाद होना तय है. 

'हम लोग एक बच्चा पैदा करते  हैं, वह 20 पैदा करता है'

लोगों से बातचीत में बीजेपी विधायक ने कहा कि हमने 10 साल तक रोड (मुस्लिम को) दिया, ट्रांसफार्मर दिया, लेकिन हमको 10 वोट भी नहीं दिया. वो (मुस्लिम) हमको नहीं हराता है हिंदू को हराता है. नरेंद्र मोदी को हराता है. मंदिर को हराता है. सनातन धर्म को हराता है. लोगों से कहा कि हिंदू हैं हिंदू बनिए. अगर नहीं बनिएगा तो आपका दुर्भाग्य है. हम लोग एक बच्चा पैदा करते हैं, वह (मुस्लिम) 20 बच्चा पैदा करता है.

आरजेडी ने बताया मानसिक दिवालियापन का शिकार

बीजेपी विधायक कुमार शैलेंद्र के इस बयान से सियासी गलियारे में बवाल मचना तय है. उन्होंने लालू प्रसाद यादव की पार्टी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कुछ महीने पहले ही यह कहा था कि आरजेडी माई-बाप (MY-BAAP) की पार्टी है. इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के इस बयान पर उधर आरजेडी की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है. आरजेडी नेता और पूर्व विधायक अमित राणा ने कहा है कि ऐसा लग रहा कि विधायक (कुमार शैलेंद्र) मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें- Exclusive: बीपीएससी के सेक्रेटरी का आया बड़ा बयान, री-एग्जाम पर क्लियर किया स्टैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget