एक्सप्लोरर

Exclusive: बीपीएससी के सेक्रेटरी का आया बड़ा बयान, री-एग्जाम पर क्लियर किया स्टैंड

BPSC Candidates Protest: BPSC सेक्रेटरी सत्य प्रकाश शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि परीक्षा दोबारा नहीं करवाई जाएगी. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज में आयोग का कोई रोल नहीं है.

BPSC Re-Exam: 70वीं बीपीएससी के अभ्यर्थियों को एक बार फिर आयोग की ओर से झटका वाला जवाब दिया गया है. सोमवार (30 दिसंबर) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बीपीएससी के सेक्रेटरी सत्य प्रकाश शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी स्थिति में परीक्षा दोबारा नहीं कराई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों का कोई प्रतिनिधिमंडल उनके पास सवाल लेकर नहीं आया है. अगर कोई आएगा तो उनसे बातचीत जरूर की जाएगी.

सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि परीक्षा के मैकेनिज्म के बारे में जिन्हें नहीं पता वो भी आरोप लगाने लगते हैं. रिजल्ट के लिए नॉर्मलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसा पहले भी हुआ है. स्केलिंग करके रिजल्ट निकाला जा सकता है. उन्होंने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी. ईओयू ने एडवाइजरी जारी करते हुए पहले ही कहा था कि ऐसी कोई सूचना परीक्षा में धांधली या पेपर लीक से संबंधित हो तो दे सकते हैं. इसके बाद भी बीपीएससी को अनियमितता या पेपर लीक की कोई सूचना किसी जिले से नहीं मिली.

'बीपीएसी सेट नहीं करता प्रश्न पत्र'

सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि गया जिले में पेपर लीक हुआ था उसकी जांच चल रही है. जहां देर से पेपर मिला वहां छात्रों को एडिशनल वक्त दिया गया. उन्होंने कहा कि बीपीएससी प्रश्न पत्र सेट नहीं करता है. बीपीएससी निर्देश नहीं देता. चार जनवरी को होने वाली परीक्षा में प्रश्न पत्र आसान या मुश्किल आएगा तो उसकी स्केलिंग की जाएगी.

'हर जिले में वे खुद जांच नहीं कर सकते'

आगे उन्होंने कहा कि 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा की जांच की मांग की जा रही है तो इससे बीपीएससी को कोई आपत्ति नहीं, न ही कोई दबाव है. अगर परीक्षा में अनियमितता हुई हो तो प्रशासन हमें बताए. आयोग इस पर कोई निर्णय नहीं ले सकता क्योंकि उनके पास कोई सोर्स नहीं है. वे कैसे वीडियो निकालकर देखें? हर जिले में वे खुद जांच नहीं कर सकते.

बीपीएससी के सेक्रेटरी ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा काल्पनिक सवालों को उठाना आश्चर्यजनक है. ईमानदार विद्यार्थियों को पता है इन बातों का औचित्य नहीं है. दूसरी ओर यह भी कहा कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज में आयोग का कोई रोल नहीं है.

यह भी पढ़ें: RJD MLC सुनील सिंह की रद्द हुई थी सदस्यता... अब इस सीट पर होने जा रहा चुनाव, तारीख का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget